WTC Final 2025 Australia vs South Africa
India News (इंडिया न्यूज), WTC Final 2025 Australia vs South Africa: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस ICC टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है। अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह फाइनल बारिश की वजह से धुल जाता है तो ICC के नियमों के मुताबिक WTC ट्रॉफी किसे मिलेगी, आइए जानते हैं।
WTC फाइनल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स मैदान पर होगा। इंग्लैंड के इस मैदान पर गर्मी के मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फाइनल मैच के दिन बारिश हुई तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम यह ट्रॉफी जीतेगी। आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर बारिश या किसी अन्य कारण से यह मैच ड्रा होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। इसका मतलब है कि दोनों टीमें ट्रॉफी की हकदार होंगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए 16 जून को रिजर्व किया गया है। अगर बारिश या किसी अन्य कारण से पांच दिन तक खेल बाधित रहता है तो मैच 16 जून को भी होगा। अगर इस दिन भी मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को इस चैंपियनशिप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, यह छठा दिन मैच के नतीजे के लिए नहीं है, यह सिर्फ उस समय के लिए है जब बारिश होती है और इसकी वजह से मैच रुक जाता है और खराब मौसम की वजह से पूरा मैच नहीं खेला जा सकता है तो सिर्फ रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…