India News (इंडिया न्यूज),Sunil gavaskar: विराट कोहली की आरसीबी आईपीएल 2025 सीजन में 18 साल बाद पहली बार चैंपियन बनी, तो पूरे भारत में आरसीबी के प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर जश्न मनाया। लेकिन आरसीबी की जीत का जश्न अगले ही दिन गमगीन हो गया और जब ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंची तो भगदड़ के कारण 11 लोगों की जान चली गई। जिसके चलते पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर शोक जताते हुए बड़ा बयान दिया।
मिड डे को लिखे अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने आरसीबी की जीत और इसके जश्न में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख जताया और कहा, ‘अगर आरसीबी की टीम शुरुआती कुछ सालों में ट्रॉफी जीत लेती तो शायद प्रशंसकों की तरफ से इतनी भावुक प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती। जैसा कि उनकी टीम द्वारा 18 साल बाद पहली ट्रॉफी जीतने पर देखने को मिला था। दूसरी टीमों ने भी आईपीएल जीता लेकिन उनके जश्न में इतना उत्साह नहीं था। इसके पीछे की वजह शायद यह रही होगी कि उनके प्रशंसकों को शायद इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। सुनील गावस्कर ने आगे कहा,
‘ई साला कप नामदे’ का नारा टीम के गले में पत्थर की तरह अटक गया था. लेकिन इस सीजन में यह नारा इतना नहीं सुना गया. टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और घर से बाहर हर मैच जीता. यह आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड है. यही वजह है कि घरेलू प्रशंसक उन्हें खास सम्मान देना चाहते थे और इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. प्रशंसकों की दुआएं किसी भी टीम की किस्मत बदल सकती हैं.
जब विराट कोहली की आरसीबी ने आईपीएल 2025 सीजन शानदार तरीके से जीता था, तब उनकी जीत के जश्न में बेंगलुरु में भगदड़ मच गई थी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान के बाहर भगदड़ की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। जिसकी वजह से आरसीबी को पहली जीत के बाद काफी आलोचनाओं का जमकर सामना करना पड़ा।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…