Categories: HaryanaSports

दो चरणों में होगा “खेल महाकुंभ 2025” का आयोजन, सीएम सैनी 2 अगस्त को पंचकूला से करेंगे शुभारंभ, पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक

India News (इंडिया न्यूज), Khel Mahakumbh 2025 : खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “खेल महाकुंभ 2025” का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 अगस्त को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

कुल 15,410 खिलाड़ी 26 खेलों में हिस्सा लेंगे

पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में खेल मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महाकुंभ में प्रदेश के 22 जिलों और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) के कुल 15,410 खिलाड़ी 26 खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि पिछले 17 वर्षों में हुए पांच ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने लगातार पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

खेलों का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जाएगा

अब तक कुल 15 ओलंपिक पदक राज्य के खाते में आए हैं। खेलों का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जाएगा – पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और हॉकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताइक्वांडो; रोहतक में बॉक्सिंग, नेटबॉल और फुटबॉल तथा सोनीपत में लॉन टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे।

Recent Posts

You Don’t Expect a Rahman Project”: Vishwadeep Zeest on His Breakthrough

Mumbai (Maharashtra) [India], February 02: In a film industry where collaborations with composer A.R. Rahman…

31 minutes ago

Olivia Dean named Grammy's best new artist

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - - British soul-pop singer Olivia Dean…

2 hours ago

Bad Bunny says 'ICE out' during Grammy awards acceptance speech

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Puerto Rican rapper Bad Bunny used…

3 hours ago

Bad Bunny says 'ICE out' during Grammy awards acceptance speech

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Puerto Rican rapper Bad Bunny used…

3 hours ago

Exclusive-SpaceX, xAI set share exchange ratio at 0.1433, source says

Feb 2 (Reuters) - Investors in Elon Musk's xAI will receive 0.1433 shares of SpaceX…

3 hours ago

Bad Bunny says 'ICE out' during Grammy awards acceptance speech

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Puerto Rican rapper Bad Bunny used…

3 hours ago