International Yoga Day 2025
International Yoga Day 2025: देशभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता एवं फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट और योगाथॉन के अंतर्गत खेल मंत्रालय द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर कहा: “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। यह स्वास्थ्य का मंत्र है। मैं देशवासियों से आह्वान करता हूं कि वे प्रतिदिन योग करें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कहा: “योग कोई शॉर्टकट नहीं बल्कि एक जीवनशैली है। इससे केवल शरीर नहीं, मन और आत्मा भी स्वस्थ रहते हैं। आज की युवा पीढ़ी को योग अपनाने के लिए प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
जैकी भगनानी ने अपनी फिटनेस यात्रा साझा करते हुए बताया: “मैं कभी 150 किलो था, लेकिन मैंने 75 किलो वजन घटाया। योग ने मेरी इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई। अगर उस समय कोई फिटनेस को बढ़ावा देने वाला मंत्री होता, तो मुझे और पहले प्रेरणा मिल जाती।”
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी और रकुल की पहली मुलाकात एक योग क्लास में हुई थी। “अगर आप हर दिन योग नहीं कर सकते, तो कम से कम प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम या कपालभाति ज़रूर करें। ये छोटी-छोटी आदतें भी बड़े फायदे देती हैं।”
मनसुख मांडविया ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से योग के महत्व को बताया।
योगाथॉन और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देशभर में हजारों कार्यक्रम आयोजित हुए।
लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास के माध्यम से योग के सांस्कृतिक और स्वास्थ्य पक्ष को अपनाया।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…