neeraj-chopra-world-championship-95-meter-target
नीरज ने बताया कि इस साल सिर्फ एक ही बड़ी प्रतियोगिता है — वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, और वह उसे लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “सभी तैयारियां उसी पर केंद्रित हैं। मेरा लक्ष्य है कि मैं अपना टाइटल डिफेंड करूं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।”
नीरज ने अपने कोच यान जेलेज़नी के साथ बॉन्डिंग पर कहा, “हम थ्रो के दौरान बाईं तरफ ज्यादा झुकाव से बचने पर काम कर रहे हैं। ट्रेनिंग अच्छे से चल रही है और मेरा फोकस है कि प्रतियोगिता में उसे दोहराऊं।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या 95 मीटर थ्रो करना संभव है, तो नीरज ने कहा, “मैं स्टेप बाय स्टेप सोचता हूं। अभी 90 मीटर पार किया है, अब धीरे-धीरे उसे 1-2 मीटर बढ़ाना है। 95 मीटर भी संभव है और उसके बाद कोच का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करूंगा।”
नीरज ने ‘Under Armour’ के नए स्टोर के उद्घाटन के मौके पर कहा, “स्पोर्ट्स गियर और शूज़ में कंफर्ट और क्वालिटी बहुत जरूरी होती है। यही हमें इंजरी से बचाते हैं और परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं।”
नीरज ने युवाओं को सलाह दी: “आज के सोशल मीडिया युग में लोग जल्दी रिजल्ट चाहते हैं, लेकिन खेलों में धैर्य सबसे जरूरी है। मेहनत करते रहें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। और हां — जिद जरूरी है!”
स्टोर लॉन्च इवेंट में कई युवा एथलीट्स शामिल हुए, और ‘Under Armour’ इंडिया टीम ने बताया कि वे किस तरह नीरज के साथ साझेदारी में ‘Zip for More’ जैसे अभियानों से नए टैलेंट को प्रोत्साहित कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उनका लक्ष्य 95 मीटर का है, लेकिन उनकी नजरें उससे भी आगे हैं।
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…
EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…