Categories: Sports

असलम शेर खान बोले: खो-खो को बनाना है एशिया का प्रमुख खेल, भारत-पाक मैचों से आता है रोमांच

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान ने कहा है कि भारत का पारंपरिक खेल खो-खो अब विश्व स्तर पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने इसे हॉकी की तरह एक इंडिजिनस गेम बताते हुए कहा कि यह खेल एशियाई देशों में भी प्रमुख स्थान बना सकता है। असलम शेर खान ने कहा- “Ultimate Kho Kho League इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। जिस गति और तरीके से खेल का विकास हो रहा है, वह वाकई रोमांचक है। मैं इसे देखकर आनंदित हूं,”

कर्जा चुकाते-चुकाते बिक जाएगा पाकिस्तान? भीख मांगने की आदत ने डुबा दी PAK की अर्थव्यवस्था, हैरान कर देगा नया सर्वे

“भारत-पाक मैचों का जादू हमेशा बना रहता है”

असलम शेर खान ने भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेल मुकाबले को भीड़ आकर्षित करने वाला बताया। अगर खो-खो का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी शहर में हो, तो कम से कम 5000 लोग उसे देखने आएंगे। यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, भावना भी है। खेल को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चाहे वह क्रिकेट हो, हॉकी या खो-खो — भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों की परंपरा हमेशा से भीड़ खींचने वाली रही है। यह सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है।

1975 के हॉकी फाइनल का ज़िक्र

असलम शेर खान ने 1975 में कुआलालंपुर (मलेशिया) में हुए भारत-पाकिस्तान हॉकी फाइनल को याद करते हुए कहा: “उस समय मलेशिया की आबादी करीब 6.5 करोड़ थी, और वह मैच ऐसा था कि पूरे भारत ने एक मिनट के लिए साँसें थाम ली थीं। वह सिर्फ खेल नहीं था, एक जज़्बा था।”

भविष्य की योजना:

खान ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि खो-खो को एशियाई स्तर पर एक ‘ताकतवर खेल शक्ति’ बनाया जाए। यह भारत का खेल है, और हमें इसे एशिया के कोने-कोने में लोकप्रिय बनाना है। जैसे हॉकी को सम्मान मिला था, वैसा ही खो-खो भी डिज़र्व करता है,” उन्होंने जोड़ा।

हरियाणा मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया भारत के पहले मोबाइल सर्जिकल रोबोट ‘SSI MantraM’ यात्रा का शुभारंभ

Recent Posts

UPDATE 1-Golf-US roar back to beat Internationals for 11th consecutive Presidents Cup

* US overturns 10-1/2 to 7-1/2 deficit to win title 17-13 near Chicago * Jacob…

11 seconds ago

Ireland cruise to 3-0 win over Israel in UEFA Nations League match to end fraught week

VIDEO SHOWS: STILL PHOTO HIGHLIGHTS FROM UEFA NATIONS LEAGUE MATCH BETWEEN IRELAND AND ISRAEL  (COMPLETE…

3 minutes ago

UPDATE 3-Trump confirms meeting with Anthropic's Amodei, repeats dismissal of AI fears

* US president maintains that slowing AI will hurt the US and help China *…

4 minutes ago

Trump confirms meeting with Anthropic's Amodei, repeats dismissal of AI fears

By Idrees Ali and Trevor Hunnicutt WASHINGTON/CHICAGO, Sept 27 (Reuters) - US President Donald Trump…

7 minutes ago

Trump confirms meeting with Anthropic's Amodei, repeats dismissal of AI fears

By Idrees Ali and Trevor Hunnicutt WASHINGTON/CHICAGO, Sept 27 (Reuters) - US President Donald Trump…

8 minutes ago

D-backs, eliminated earlier by Phillies, fall to Padres

Gavin Sheets homered and Freddy Fermin knocked in three runs as the San Diego Padres…

11 minutes ago