Women Achievers Award 2025: देश की 25 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आलेख फाउंडेशन ने अपने प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम वीमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स का तीसरा संस्करण नई दिल्ली के लीला पैलेस, चाणक्यपुरी में आयोजित किया। इस गरिमामय आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. के. कौल और भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि ने विशेष रूप से शिरकत की और महिला नेतृत्व व सशक्तिकरण पर गहन विचार साझा किए।
पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा को Women Achievers Award 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार खेल और समाज में उनके प्रेरणादायक योगदान के लिए दिया गया। अंजुम चोपड़ा भारतीय महिला क्रिकेट की अग्रणी हस्तियों में से हैं, और आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
“शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की असली शक्ति है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में चुनौतियों को अवसरों में बदल रही हैं।” उन्होंने बताया कि दिल्ली की निचली अदालतों में नियुक्त न्यायिक अधिकारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 73% तक पहुँच चुकी है।
“यदि भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, तो महिलाएं उसका आधार बनेंगी। हमें पुरुषों की सोच में भी बदलाव लाना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि जनधन, उज्ज्वला और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी पहलों में महिलाओं की हिस्सेदारी प्रमुख रही है।
शैरोन लोवेन (लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड) – ओडिसी, मणिपुरी और छऊ नृत्य की विशेषज्ञ
उमा नायर – कला समीक्षक और क्यूरेटर
अंजलि गोपालन – LGBTQIA+ और HIV/AIDS कार्यकर्ता
डॉ. राज दुलेहरी मेहरा – एम्स की पूर्व एचओडी, हॉर्मोन रिसर्चर
अर्पणा कौर – समकालीन दृश्य कलाकार
अन्य सम्मानित महिलाएं: ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, शोणाली बोस, करुणा बदवाल, डॉ. बसवी मुखर्जी, चंद्रिमा चटर्जी, बम्बी केविचुसा, निशा नारायणन, सिंगर मीरूप गुप्ता, अलीसन बरेट, अंजुम चोपड़ा, आचार्य प्रतिष्ठा योग, गीतकार बीजया सावाईन आदि।
आलेख फाउंडेशन एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत है। संस्था की संस्थापक डॉ. रेनी जॉय ने कहा: “ये पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित हैं जो नेतृत्व, संवेदनशीलता और बदलाव की मिसाल हैं।”
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (OPTA) - Top Scorers in the UEFA Champions League on Tuesday 1 V.…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
By Karen Freifeld Nov 3 (Reuters) - US officials have held up approval for American chipmaking…
(Adds detail about ballot machine problems in paragraphs 13-14, voter comments in paragraphs 24-25, other…
The Arizona Cardinals are placing rookie running back Jeremiyah Love on injured reserve with a…