nepal protest news
Nepal Protest: नेपाल में Gen Z का विद्रोह अब बढ़ता जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता देब सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का आज तीसरा दिन है। वहीं अब हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस दौरान नेपाली की सेना ने कहा कि मुश्किल समय का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी आम लोगों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नेपाल के युवाओं में इतना आक्रोश भरा हुआ है कि हिंसा और भी ज्यादा भड़कती जा रही है। लूटपाट और आगजनी जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। सेना का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने काठमांडू छोड़ दिया है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने केपी ओली के निजी आवास, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में भी आग लगा दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 400 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।
बदलते नजर आए Trump के सुर, अपने ही बिछाए जाल से बाहर निकलने की कोशिश; PM Modi से करेंगे बातचीत
इतना ही नहीं कल आंदोलनकारियों ने नेपाल के तीन प्रधानमंत्रियों, शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घरों को भी फूंक दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खलान की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार अपने घर में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गईं हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसी दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की उनके घर में पिटाई की गई, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
Nov 3 (Reuters) - ARABIAN UNITED FLOAT GLASS COMPANY SJSC: * ARABIAN UNITED FLOAT GLASS…
VIDEO SHOWS: SAUDI PRO LEAGUE SIGNINGS OF CRISTIANO ROANLDO AND KARIM BENZEMA/ SPL FANS/ SAUDI…
By Alun John and Jiaxing Li LONDON/HONG KONG, Nov 3 (Reuters) - The dollar held…
By Leo Marchandon Nov 3 (Reuters) - Supercomputer maker Bull and Schwarz Digits, the technology…
Nov 3 (Reuters) - Competition Commission of India said on Tuesday it had approved Kotak…
* South Africa and Rwanda to lose US trade benefits in January * Job losses…