pm modi and donald trump relation
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदलते नजर आ रहे हैं। कहीं न कहीं ट्रंप अपने द्वारा फेलाये गए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे है। वहीं अब उन्होंने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है। अब हम आपको बताएंगे कि आधी रात के बाद जारी अपने बयान में ट्रंप ने क्या कहा? उनके बयान के क्या मायने हैं?
दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में हमें कोई कठिनाई नहीं होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा, वो एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक गहरा रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे पल हमारे बीच आते रहते हैं।’
इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इस बयान की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था, ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूरा समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।’
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…