Donald Trump Dead news
Donald Trump News: टैरिफ समेत अपने अप्रत्याशित फैसलों के लिए दुनियाभर में चर्चित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहे हैं। टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को फिर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका की एक कोर्ट ने टैरिफ को गैर-कानूनी घोषित कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। हालांकि, कोर्ट ने तुरंत टैरिफ पर रोक नहीं लगाई है। वहीं, शनिवार (30 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘ट्रंप की मौत’ से जुड़े 60,000 ज़्यादा पोस्ट ट्रेंड कर रहे थे। यही वजह है कि 79 वर्षीय डोनाल्ड्र ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी है।
बता दें कि इसी साल जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ पर चोट के चलते टखनों में सूजन देखी गई थी. इसके बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर महीनों से चर्चा हो रही थी। हालांकि उस समय व्हाइट हाउस ने इन अफवाह बताकर तुरंत खारिज कर दिया था, लेकिन हाल के दिनों में मेकअप से ढके उनके चोट के निशान वाली ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 27 अगस्त को यूएसए टुडे को दिए एक साक्षात्कार में यह कहा था कि अगर कोई “भयानक त्रासदी” होती है तो वह मदद के लिए तैयार हैं। इस संदर्भ को जोड़ते हुए अफवाहों ने ज़ोर पकड़ लिया है। वहीं,, उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान हैं और उनका स्वास्थ्य बेहद अच्छा है। बावजूद इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘ट्रंप इज़ डेड’ ट्रेंड कर रहा है। जेडी वेंस ने कहा था कि पिछले 200 दिनों में मुझे काफ़ी अच्छा ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर, भगवान न करे, कोई भयानक त्रासदी हो जाए तो मुझे जो प्रशिक्षण मिला है, उससे बेहतर ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप “अविश्वसनीय रूप” में हैं। वह देर रात और सुबह-सुबह पूरी ऊर्जा के साथ काम करते रहते हैं। 79 साल की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप पदभार ग्रहण करने वाले सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति हैं, जबकि 41 साल के जेडी वेंस अमेरिकी इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं।
यहां पर बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की लगातार सार्वजनिक अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि ये सभी सोशल मीडिया की अफवाहें हैं और व्हाइट हाउस इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसा नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से सुर्खियों से गायब हैं, क्योंकि ट्रुथ सोशल पर उनकी आखिरी पोस्ट सुबह 3.40 बजे (वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार शाम लगभग 6.40 बजे) आई थी। उन्होंने अमेरिकी अपील अदालत के उस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें भारत सहित देशों पर उनके द्वारा लगाए गए ज़्यादातर व्यापक पारस्परिक शुल्कों को अवैध बताया गया था।
यह भी बड़ी बात है कि फरवरी, 2025 फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान भी इसी तरह का एक चोट का निशान देखा गया था। जुलाई में, स्कॉटलैंड में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की तस्वीरों में उनके उसी हाथ पर मेकअप लगा हुआ दिखाई दिया, जिससे अटकलों को और बल मिला।
* Swedish supermarket chain disconnects hacked fridges from internet * Refrigeration systems not always standardised…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Zakarya Meliani Nov 3 (Reuters) - A string of bomb threats has disrupted passenger…
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 - Gulf oil exports dipped in October from September's…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…