north india weather update
north india weather update: मॉनसून की सक्रियता के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और प्राकृतिक आपदाओं के चलते लोगों की जान तक जा रही है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और भूस्खलने के चलते करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें जम्मू-कश्मीर में ही 30 से अधिक लोग आपदा का शिकार हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बारिश का सिलसिला फिलहाल गुरुवार (28 अगस्त) को भी जारी रहेगा। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से रुक-रुक बारिश होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार (28 अगस्त) को भी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में बारिश होने की संभावना है। IMD मुताबिक, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के बीच गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद,नोएडा और गाजियाबाद में भी IMD की ओर से बारिश का अलर्ट जारी है।
मॉनसून की बारिश उत्तर प्रदेश में थोड़ी धीमी पड़ी है। इस बीच IMD की वेबसाइट की रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार (28 अगस्त) को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार को यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। यूपी के लोगों को गुरुवार को उमस और गर्मी परेशान कर सकती है।
मौमस विभाग के अनुसार, गुरुवार (28 अगस्त) से बिहार में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। बिहार के वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में बारिश होने की संभावना है। मुंगेर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, भागलपुर, जमुई और बांका में भी बारिश होगी।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 29 अगस्त तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज में सुधार की उम्मीद बहुत कम है. IMD के अनुसार, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, पुरमंडल और कठुआ व उधमपुर में गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भी 24 घंटे के दौरान मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां पर बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में बारिश के चलते अधिकतर हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मॉनसून ट्रफ डालटनगंज, बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज और जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक्टिव है। इसके चलते राजस्थान में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। हरियाणा में भी 28 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान यानी करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट जारी है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…