Vice President Elect CP Radhakrishnan
Vice President Election Result: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान 752 वैध और 15 मत अवैध घोषित किए गए। सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के केवल 300 मत मिले।
देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर कुल 788 सांसद हैं। वर्तमान में दोनों सदनों में 7 सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 781 सांसदों को मतदान करना था, जिनमें से 13 ने मतदान में भाग नहीं लिया। इनमें से बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं दिया। एनडीए के 427 सांसदों ने वोट दिया।
पहले खबर थी कि उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए आज शाम एनडीए सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाना था। यह रात्रिभोज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर होना था। लेकिन अब खबर है कि रात्रिभोज की जगह मिठाइयाँ बाँटी जाएँगी। रात्रिभोज का आयोजन नहीं होगा।
आपदा से जूझ रहे हिमाचल के जख्मों पर मरहम, PM मोदी ने किया 1500 करोड़ की मदद का ऐलान
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…