PM Modi-CP Radhakrishnan(file Photo)
CP Radhakrishnan VP Win: एनडीए के कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 452 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी और इंडिया गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। बता दें, सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं। NDA लगभग दो-तिमाही से बहुमत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दावा किया गया कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की।
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने भी अच्छी चुनौती दी। हालाँकि, उनकी संख्या एनडीए के मुकाबले कम रही। इस चुनाव में जीत के लिए 392 वोटों की आवश्यकता थी, जिसे NDA कैंडिडेट ने आसानी से हासिल कर लिया। आज (मंगलवार) को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले। इनमें से 15 वोट अमान्य रहे। इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था।
आपदा से जूझ रहे हिमाचल के जख्मों पर मरहम, PM मोदी ने किया 1500 करोड़ की मदद का ऐलान
बता दें, उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा-थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे यकीन है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए लिखा- ‘सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।
वहीँ, सीएम योगी ने एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्ण की जीत पर बधाई देते हुए लिखा कि ‘भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर NDA के प्रत्याशी श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई! भारत के प्रति आपकी अटूट निष्ठा, दृढ़ प्रतिबद्धता और समृद्ध अनुभव राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त व उज्ज्वल बनाएगा।
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…