Categories: India

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आफत की बारिश ने निगल ली मां- बेटी की जान! गांव में मचा हाहाकार

Mother Daughter Death in Rajouri: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajouri) जिले के बेरी पतन तहसील के कांगड़ी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा ?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से इलाके में लगातार तेज बारिश हो रही है। बुधवार रात करीब 2 बजे मां और उसकी 22 वर्षीय बेटी अपने घर में सो रही थीं। अचानक मकान की दीवारें और छत गिर गईं, जिससे दोनों दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

गांव में मातम और बचाव प्रयास

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम का माहौल है।

प्रशासन की चेतावनी और हालात

गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले ही लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी थी। मौसम विभाग ने भी राजौरी समेत पूरे क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया था।

राजमार्ग पर बड़ा खतरा

केवल गांव ही नहीं, बल्कि मुख्य सड़कों पर भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। राजौरी के कल्लर क्षेत्र में जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तीखे मोड़ पर करीब दस फुट ज़मीन धंस गई है, जिससे आसपास के दो-तीन रिहायशी मकान बेहद असुरक्षित हो गए हैं। परिवार लगातार दहशत में हैं और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उन्हें खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश और भूस्खलन (landslide) के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कों पर यातायात ठप है, रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

 

shristi S

Recent Posts

Netflix co-CEO faces grilling by US Senate panel over Warner Bros deal

By Jody Godoy Feb 3 (Reuters) - Netflix Co-Chief Executive Officer Ted Sarandos faces a…

8 minutes ago

Olivia Dean named Grammy's best new artist

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - - British soul-pop singer Olivia Dean…

19 minutes ago

Oil falls on possible US-Iran de-escalation, firm dollar

By Stephanie Kelly LONDON, Feb 3 (Reuters) - Oil prices edged lower on Tuesday, dropping…

49 minutes ago

BTS to play live reunion concert and documentary on Netflix

London (PA Media/dpa) - K-pop superstars BTS will launch their comeback with a live reunion concert…

50 minutes ago

Exclusive-OpenAI is unsatisfied with some Nvidia chips and looking for alternatives, sources say

By Max A. Cherney, Krystal Hu and Deepa Seetharaman SAN FRANCISCO, Feb 2 (Reuters) -…

50 minutes ago

How to keep your bones strong and healthy in midlife and beyond

Being proactive and following these tips could help keep your bones strong well into your…

1 hour ago