Husband Wife Avoid These Mistakes
India News (इंडिया न्यूज), Husband Wife Avoid These Mistakes: पति और पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य केवल भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि ऊर्जा के स्तर पर भी बेहद जरूरी होता है। कई बार आधुनिक जीवनशैली में लोग एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए अलग-अलग कमरे या बेड पर सोने लगते हैं, लेकिन यही आदत उनके रिश्ते और आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकती है। फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, यदि दांपत्य जीवन में यिन और यांग ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाए, तो जीवन से सुख, समृद्धि और सौभाग्य धीरे-धीरे खिसकने लगते हैं।
फेंगशुई विशेषज्ञ मास्टर ज़ुआंग का मानना है कि जब पति और पत्नी एक साथ एक ही बेड पर सोते हैं, तो उनकी ऊर्जा पुरुष की यांग और महिला की यिन आपस में मिलकर एक संतुलित एनर्जी फील्ड बनाती है। यह ऊर्जा न केवल आपसी रिश्तों को मजबूत बनाती है, बल्कि घर में धन और गुडलक के आने का मार्ग भी खोलती है। इसके विपरीत जब कपल अलग-अलग सोते हैं, तो इस ऊर्जा का प्रवाह टूट जाता है, जिससे रिश्तों में ठंडापन आने लगता है और आर्थिक परेशानियां सिर उठाने लगती हैं।
रोजाना सुबह डिटॉक्स ड्रिंक्स पीने से क्या होता है?
यह भी देखा गया है कि जब प्रेमी जोड़े शुरूआत में एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं लेकिन धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या या निजी स्पेस के चलते अलग-अलग सोने लगते हैं, तो उनके जीवन में कई अनचाही समस्याएं आने लगती हैं। न तो करियर में तरक्की होती है और न ही पैसा टिकता है। ऐसा लगता है जैसे मेहनत का कोई फल नहीं मिल रहा हो। घर का माहौल भी तनावपूर्ण और नीरस सा महसूस होने लगता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सब केवल मनोवैज्ञानिक असर नहीं होता, बल्कि शरीर और मन की ऊर्जा का असंतुलन इसका असली कारण होता है। यिन और यांग ऊर्जा जब एक साथ नहीं आती, तो जीवन में स्थिरता और सौभाग्य की जगह असंतुलन और बाधाएं जगह ले लेती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि पति-पत्नी एक साथ सोने की आदत डालें और अपनी ऊर्जा को संतुलित करें। यह न केवल उनके रिश्ते को गहराई देगा बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी उनके जीवन को समृद्ध बनाएगा। यदि कोई मजबूरी हो, तो सप्ताह में कुछ दिन एक साथ सोने की कोशिश जरूर करें। छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों और किस्मत में बड़ा फर्क ला सकती हैं। इसलिए यदि आप भी अपने जीवन में बार-बार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं या घर में अजीब-सा तनाव बना रहता है, तो एक बार यह जरूर सोचें कि कहीं आपकी और आपके पार्टनर की सोने की आदतें तो इसका कारण नहीं?
* Brazil economists raise inflation, rate forecasts after Lula's reelection * Colombian peso in focus…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - An industry group backed by financial heavyweights…
By Waylon Cunningham Nov 3 - US Senator Elizabeth Warren and four other lawmakers questioned…
SPANISH TRANSPORT MINISTER SAYS TO STEP DOWN AFTER TWO DEADLY TRAIN CRASHES THIS YEAR (The…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH REAL MADRID MANAGER JOSE MOURINHO AND MIDFIELDER EDUARDO CAMAVINGA AHEAD…
By Amy-Jo Crowley and Aditya Kalra LONDON/NEW DELHI, Nov 3 (Reuters) - Indian billionaire Mukesh Ambani's…