Categories: Religion

सावधान! मौत से कम नहीं होंगे ये 26 दिन! बस आना वाला है साल का सबसे बुरा समय, इन 5 राशियों का सत्यानाश कर देंगे ‘गुरु’

India News (इंडिया न्यूज़), Guru Asta 2025: बहुत जल्द देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं जिसके बाद कोई भी शुभ काम करने पर रोक लग जाएगी। यदि इस दौरान कोई शुभ काम किया गया तो उसका बहुत बुरा फल मिलता है और काम सफल नहीं होता है। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होते ही इसका इसका असर सभी लोगों पर होगा। इससे 5 राशियों के लोगों को असफलता, नुकसान और परेशानियां होंगी।

इस दौरान नहीं होगा कोई शुभ काम

ज्योतिष शास्त्रों में बृहस्पति को देवगुरु बोला जाता है। गुरु ग्रह एक शुभ ग्रह है जो ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, धर्म, तीर्थ स्थान, धन, सौभाग्य का कारक है। गुरु के अस्त होने से शुभ काम रुक जाएंगे। इसका असर लोगों के जीवन पर भी पड़ेगा। गुरु 11 ​​जून को अस्त हो रहे हैं और 7 जुलाई तक अस्त रहेंगे। 5 राशियों का भाग्य भी इतने दिनों तक सोया रहेगा। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Weather Update: सूरज आग उगलेगा या बारिश लाएगी राहत ,जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को खर्च परेशान करेगा। बजट बनाकर आगे बढ़ें। धन प्राप्ति में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को काम करते समय सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा करने से बचें। नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। घर में कुछ समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए ये दिन बहुत बुरे हो सकते हैं। उन्हें कुछ भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोचने -समझने की जरूरत है। किसी भी गलतफहमी में न पड़ें पहले बात को अच्छे से समझें तब ही फैसला लें वरना जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को बृहस्पति के अस्त होने से नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। घर में किसी से झगड़ा हो सकता है। भागदौड़ बहुत हो सकती है।

‘नाच ना जाने आंगन टेढ़ा’ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले – उनकी पार्टी खड़ी नहीं हो रही तो हमें एडवाइजर रख लें  

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Recent Posts

National Study Confirms Impact of ‘Shahid Smriti Van’ on PM 2.5 Levels

Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…

2 days ago

Mehul Purohit Leads Multiphase Digital to Double Win at IDEA Awards

New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…

2 days ago

Guinness Glory: CM Devendra Fadnavis praises Navayuga for landmark Missing Link Project

Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…

2 days ago