Categories: Religion

Festivals in September 2025: गणेश विर्जन से लेकर शारदीय नवरात्रि तक, नोट कर ले सिंतबर माह के महत्वपूर्ण त्यौहारों के बारे में

List of Festivals in September: इस साल सितंबर 2025 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। यह महीना एक ओर श्रद्धालुओं को व्रत-उपवास और पर्वों का अवसर देगा, तो दूसरी ओर पितृपक्ष और नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण पर्वों से आस्था का गहन वातावरण बनाएगा। इस महीने की शुरुआत गौरी पूजा से होगी और समापन दुर्गा अष्टमी जैसे महापर्व से। पूरे माह में एकादशी, प्रदोष, चतुर्थी, संकष्टी, रोहिणी व्रत और जितिया जैसे उपवास भी पड़ेंगे। साथ ही, इस माह दो ग्रहण भी लग रहे हैं, जिनका ज्योतिषीय महत्व विशेष माना जाता है। आइए क्रमवार देखें, सितंबर 2025 में कौन से व्रत और त्योहार कब मनाए जाएंगे।

सितंबर 2025 के व्रत और पर्व

  • 1 सितंबर, सोमवार – गौरी पूजा (Gauri Puja)
  • 3 सितंबर, बुधवार – पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi)
  • 4 सितंबर, गुरुवार – वामन जयंती (Vamana Jayanti), शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat)
  • 5 सितंबर, शुक्रवार – गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan), अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi)
  • 6 सितंबर, शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत (Bhadrapada Purnima), चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)
  • 7 सितंबर, रविवार – पितृ पक्ष आरंभ (Pitrupaksha Begins), प्रातिपदा श्राद्ध (Pratipada Shraddha)
  • 10 सितंबर, बुधवार – संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi)
  • 14 सितंबर, रविवार – रोहिणी व्रत (Rohini Vrat), जितिया व्रत (Jitiya Vrat)
  • 15 सितंबर, सोमवार – नवमी श्राद्ध (Navami Shraddha)
  • 17 सितंबर, बुधवार – विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja), कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti)
  • 19 सितंबर, शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)
  • 21 सितंबर, रविवार – अमावस्या श्राद्ध (Amavasya Shraddh), महालय अमावस्या, सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)
  • 22 सितंबर, सोमवार – शारदीय नवरात्रि आरंभ (Sharadiya Navratri Begins)
  • 25 सितंबर, गुरुवार – गणेश चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi)
  • 29 सितंबर, सोमवार – सरस्वती पूजा (Saraswati Puja)
  • 30 सितंबर, मंगलवार – दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami)

shristi S

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

6 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

7 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

7 hours ago