Categories: Rajasthan

जहरीले सांप को हाथों में लेकर डांस कर रहे लोग, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो, देख लोगों के पैरों तले खिसकी जमीन

Viral Video: राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए हैं। यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो गोगाजी मेले का है। चूरू जिले में तेजा दशमी के मौके गोगाजी मेले (Gogaji fair) का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हजारों लोग हाथ में जहरीले सांपों को लेकर डांस करते हुए नजर आए। यह मेला लोकदेवता गोगा जी महाराज को रिझाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है। इस मेले में शामिल होने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से आते हैं। लोकगीतों पर झूमते हुए सांपों के साथ लोग करतब भी करते हैं। 

सांपों के साथ नाचने की अनोखी परंपरा

तेजा दशमी पर पूरे राजस्थान में गोगाजी के मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कारण चूरू के गोगाजी मंदिर में भी आयोजन किया गया। इस मेले में सांपों के साथ लोगों को नाचते और पूजा करते हुए देखा गया। श्रद्धा का यह अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेले में सांपों के साथ नाचने की परंपरा यहां सालों से चली आ रही है। यह लोग लोकदेवता गोगाजी के प्रति आस्था और विश्वास दिखाते हैं। यह मेला राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

 

सांप के रक्षक हैं ये दो लोकदेवता

बता दें कि, राजस्थान के नागौर जिले के खरनालियां गांव वीर तेजाजी की जन्म हुआ था। यह नागवंशी क्षत्रिय जाट परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता का नाम ताहड़ देव और माता का नाम रामकंवरी था। लोग उन्हें भगवान शिव का भी अवतार बानते थे। गोगाजी भी लोकदेवता हैं, इन दोनों देवताओं को सांप का रक्षक भी माना जाता है।  

preeti rajput

Share
Published by
preeti rajput

Recent Posts

From a Parent’s Frustration to a National Education Platform: The Story Behind Qurocity

From a Parent’s Frustration to a National Education Platform: The Story Behind Qurocity New Delhi…

1 hour ago

'Supergirl' brings a reluctant and relatable hero to the big screen

By Hanna Rantala LONDON, June 18 (Reuters) - "Supergirl" star Milly Alcock says the new…

7 hours ago