Saanp Ka Viral Video
Viral Video: राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए हैं। यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो गोगाजी मेले का है। चूरू जिले में तेजा दशमी के मौके गोगाजी मेले (Gogaji fair) का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हजारों लोग हाथ में जहरीले सांपों को लेकर डांस करते हुए नजर आए। यह मेला लोकदेवता गोगा जी महाराज को रिझाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है। इस मेले में शामिल होने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से आते हैं। लोकगीतों पर झूमते हुए सांपों के साथ लोग करतब भी करते हैं।
तेजा दशमी पर पूरे राजस्थान में गोगाजी के मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कारण चूरू के गोगाजी मंदिर में भी आयोजन किया गया। इस मेले में सांपों के साथ लोगों को नाचते और पूजा करते हुए देखा गया। श्रद्धा का यह अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेले में सांपों के साथ नाचने की परंपरा यहां सालों से चली आ रही है। यह लोग लोकदेवता गोगाजी के प्रति आस्था और विश्वास दिखाते हैं। यह मेला राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।
बता दें कि, राजस्थान के नागौर जिले के खरनालियां गांव वीर तेजाजी की जन्म हुआ था। यह नागवंशी क्षत्रिय जाट परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता का नाम ताहड़ देव और माता का नाम रामकंवरी था। लोग उन्हें भगवान शिव का भी अवतार बानते थे। गोगाजी भी लोकदेवता हैं, इन दोनों देवताओं को सांप का रक्षक भी माना जाता है।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…