India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Crime News : राजस्थान के ब्यावर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर एक शख्स को जेसीबी से लटकाकर बुरी तरह पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक उस शख्स को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत खराब है। इस घटना के सामने आने के बाद ये बात तो साफ है कि हिस्ट्रीशीटर को कानून और पुलिस का कोई भी खौफ नहीं है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर की पहचान भी हो गई है। उसका नाम तेजपाल सिंह बताया जा रहा है। राजस्थान के ब्यावर का ये वीडियो इतना ज्यादा अमानवीय है कि उसे दिखाया नहीं जा सकता। लेकिन सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है। Rajasthan Crime News : जेसीबी पर उलटा लटकाया, दो से तीन घंटों तक की पीटाई चोरी के शक में किया ये हाल यह पूरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के गुडिया गांव की है। घटना 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत ने डीजल चोरी के शक में डंपर चालक को अपने फार्म हाउस पर जेसीबी से लटकाकर दो से तीन घंटे तक पीटा। इतना ही नहीं, मानवता को शर्मसार करते हुए पिटाई के दौरान पीड़ित के शरीर पर पानी और नमक भी छिड़का गया, ताकि उसे और दर्द हो। इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि रायपुर थाना प्रभारी नवल किशोर को इस पूरे मामले की जानकारी ही नहीं है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संबंधित खबरें आरोपी पर पहले से कई संगीन मामलें दर्ज खबरों के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत का नाम पहले से ही कई संगीन मामलों में दर्ज है। वो कई बार जेल भी जा चुका है। इसके अलावा बजरी के अवैध खनन और परिवहन में भी उसका नाम सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेजपाल सिंह का खौफ इस कदर है कि कोई उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब जब वीडियो सामने आया है, तब भी पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आरोपी का रहा है लंबा आपराधिक इतिहास हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत का नाम पहले से ही कई संगीन मामलों में दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है। बजरी के अवैध खनन और परिवहन में उसका हाथ है। इससे पहले भी उसने थाने में ही आरोपियों से पूछताछ की थी और इसका वीडियो भी सामने आया है। वह पहले भी पुलिस विभाग पर दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि तेजपाल सिंह का खौफ इस कदर है कि कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब जब वीडियो सामने आया है, तब भी पुलिस की खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है। अब राजस्थान के मदरसों में दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग, पाक में बैठे आतंकियों की थर थर कांपेगी रूह, Operation Sindoor से होगी Chapter की शुरुआत मिठाइयों से हटाया गया ‘पाक’ लगाया गया ‘श्री’, जयपुर में Operation Sindoor का दिखा जलवा, हलवाई भी उड़ा रहे पाकिस्तान की धज्जियां
LONDON, Oct 23 (Reuters) - Shares in Gucci owner Kering tumbled 12% on Friday after…
Oct 23 (OPTA) - Primeira Liga fixtures for this weekend Friday, October 23 fixtures (WET/GMT)…
By Summer Zhen and Anirban Sen HONG KONG, New York Oct 23 (Reuters) - Global…
MOSCOW, Oct 23 (Reuters) - An industrial facility in Russia's Perm region has sustained minor…
VIDEO SHOWS: NEW HEAD COACH OF YOMIURI GIANTS, HIDEKI MATSUI, HOLDING NEWS CONFERENCE / SOUNDBITES…
By Stephanie Kelly LONDON, Oct 23 (Reuters) - Oil prices rose on Friday, with Brent…