Categories: Madhya Pradesh

सोनम रघुवंशी क्यों बनी हत्यारी पत्नी? खोल दिए हनीमून के सारे राज, बताया पति को क्यों काट डाला

India News (इंडिया न्यूज), Sonam Revealed Murder Reason: राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेघालय पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी को पकड़ लिया था और इसके बाद जमकर पूछताछ हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब जाकर सोनम ने सारे राज उगल डाले हैं। हत्यारी पत्नी ने बता दिया है कि पति राजा की हत्या आखिर क्यों की थी। इस खुलासे के बाद कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। मेघालय पुलिस की डीजीपी पूरे मामले की जानकारी साझा की है और बताया है कि अब तक कितने गिरफ्तार हुए हैं। राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद पुलिस सोनम की तलाश कर रही थी। जिसके बाद उसने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया कि सोनम के बाद तीन अन्य हमलावरों को देर रात रेड में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 1 यूपी में मिला और दो इंदौर में पकड़े गए। उन्होंने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपने आशिक राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग की थी और मध्य प्रदेश के 3 लोगों को इसकी सुपारी दी गई थी। Sonam Revealed Murder Reason: सोनम ने क्यों की पति की हत्या शादी के पहले ही बना लिया था पति को मारने का प्लान, हनीमून से हो गई थी गायब, रघुवंशी हत्याकांड की एक-एक डिटेल सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज ने प्रेम प्रसंग के चलते इस कांड को अंजाम दिया है। सोनम और राज लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। हत्यारी पत्नी का सनमाइका का बिजनेस था और राज उसी ऑफिस में काम करता था। दोनों का शादी से पहले से अफेयर बताया जा रहा है। सोनम ने बताया कि हनीमून के दौरान मेघायल में राजा की हत्या की और फिर दोनों साथ में भाग गए। दोनों गाजीपुर पहुंचे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किए गए। संबंधित खबरें 22 मई को हनीमून के लिए पहुंचे शिलांग 2 जून को झरने के पास मिला शव, जानें रघुवंशी हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

Share
Published by

Recent Posts

Kazakh race walker's gold medal stripped as rain effects other track events at Asian Games

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS OF DAY NINE AT ASIAN GAMES SCRIPT AND SHOTLIST TO FOLLOW SHOWS:…

42 seconds ago

BRIEF-Corrected-Can Fite Biopharma Ltd Files For Offering Of Up To 6.6 mln Ordinary Shares By Selling Shareholders

Sept 28 (Reuters) - Can Fite Biopharma Ltd: * CAN FITE BIOPHARMA LTD FILES FOR…

43 seconds ago

Nvidia sets biggest-ever buyback plan as AI chip competition weighs on stock performance

By Anhata Rooprai Sept 28 (Reuters) - Nvidia boosted its share buyback authorization by a…

4 minutes ago

Anthropic rolls out second Claude 5.5 model as it builds toward IPO

Sept 28 (Reuters) - Anthropic on Monday released Claude Sonnet 5.5, the second model in…

5 minutes ago

BRIEF-Anthropic rolls out second Claude 5.5 model

Sept 28 (Reuters) - Anthropic: * ANTHROPIC: SONNET 5.5 PRICED AT $2/MILLION INPUT TOKENS, $10/MILLION…

9 minutes ago

Kazakh race walker's gold medal stripped as rain effects other track events at Asian Games

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS OF DAY NINE AT ASIAN GAMES SCRIPT AND SHOTLIST TO FOLLOW SHOWS:…

12 minutes ago