India News (इंडिया न्यूज), Chintpurni Temple: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊना के डीसी जतिन लाल ने जांच के आदेश जारी किए हैं*। कैसे हुआ विवाद? मंदिर न्यास की ओर से चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर 20 लाख रुपये की लागत से एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर आमतौर पर मंदिर की आरती, देवी मां के भजन और दर्शन के लाइव प्रसारण दिखाए जाते हैं। लेकिन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे से डेढ़ घंटे तक स्क्रीन पर यीशु मसीह की मां मरियम का वीडियो चलने लगा। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, मंदिर क्षेत्र में हंगामा शुरू हो गया। Chintapurni Temple चिंतपूर्णी मंदिर श्रद्धालुओं और संगठनों की प्रतिक्रिया इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक अभिषेक पाधा ने इसे हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार बताया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे से खरीदी गई एलईडी स्क्रीन पर देवी मां की आरती और भजन दिखाए जाने चाहिए थे, लेकिन वहां ईसा मसीह और मरियम का वीडियो चलाया गया, जो केवल एक गलती नहीं बल्कि साजिश लगती है। जांच और कार्रवाई की मांग अभिषेक पाधा ने इस घटना को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हिंदू आस्था का अपमान कर रही है और यह मामला बेहद गंभीर है। भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है कि यह तकनीकी त्रुटि थी या किसी की साजिश। संबंधित खबरें मनाली–लेह हाईवे को किया गया बहाल, कठिन मौसम में BRO का सराहनीय प्रयास, मौसम का बिगड़ता हाल
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…