Live
ePaper
Search
Home > State > Haryana > करनाल के निगदू गांव में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, हमले की वजह पुरानी रंजिश

करनाल के निगदू गांव में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, हमले की वजह पुरानी रंजिश

करनाल के निगदू गांव में छह युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 9, 2025 21:03:48 IST

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Deadly Attack On Youngman : करनाल के निगदू गांव में छह युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।

एक माह पहले गांव की गली में तीन आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी

इसी दौरान छह युवक वहां पहुंचे और बलराम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद बलराम लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले गांव की गली में तीन आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

MORE NEWS

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?