Categories: Delhi

आर्य समाज मंदिर मामले में सरपंच पति ने रखा अपना पक्ष, सिरे से नकारे सभी आरोप, कहा- पूर्वजों द्वारा रखी गई नींव की प्राणों की बाजी लगाकर भी करेंगे रक्षा

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Arya Samaj Mandir Case : बापौली में गत रविवार को आर्य समाज मंदिर का ताला तोड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में सरपंच पति शिव कुमार रावल अपने गांव बापौली स्थित अपने आवास पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपना पक्ष पूरे तथ्यों के साथ रखा। शिव कुमार रावल ने कहा कि गांव के कुछ लोग अपने राजनीतिक द्वेष के चलते आर्य समाज को ढाल बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है और ग्राम पंचायत की कीमती जगह पर अपना अवैध कब्जा करना चाहते है। रावल ने कहा कि वो व्यक्तिगत तौर पर आर्य समाज के सिद्धांतों का समर्थन करता है। उसके द्वारा कभी भी आर्य समाज की कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की गई। Panipat Arya Samaj Mandir Case Panipat Arya Samaj Mandir Case Panipat Arya Samaj Mandir Case : काफी वर्षों से ग्राम पंचायत बापौली का रिकॉर्ड अनुसार कब्जा गत 13 जुलाई की घटना के विषय में कहा कि बापौली जलमाना अड्डे पर जो जगह है, वह पूरी जगह ग्राम पंचायत बापौली की है जिसमें लगभग 7 कनाल भूमि खाली है और कुछ भूमि पर निर्माणाधीन हाल है, जिस पर पिछले काफी वर्षों से ग्राम पंचायत बापौली का रिकॉर्ड अनुसार कब्जा है। ग्राम पंचायत बापौली द्वारा कुछ दिन पहले शेड लगाया गया है, जो कि अधूरा कार्य है, उसको पूरा करने के लिए समालखा विधायक द्वारा 15 लाख रुपए विधायक निधि से मंजूर किये गये है। बाकी खाली जगह बस स्टैंड बनाने के लिए परिवहन विभाग (हरियाणा सरकार) को फाइल भेजी गई है। जो कि सी.एम. अनाउंसमेंट का कार्य है। Panipat Arya Samaj Mandir Case संबंधित खबरें गांव के लोगों व पंचायत की सहमति से सभी चीजें तय की गई थी पिछले वर्ष 5 जून 2024 को ट्रस्ट से संबंधित लोगों द्वारा लेटर पैड पर सभी अधिकार ग्राम पचांयत बापौली को दिये गये है। जिसकी कब्जा कार्यवाही राजस्व रिकार्ड के रोजनामचे में दर्ज है। जिस पर सभी की सहमति बनी थी। वो अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाकर मुख्य गली के साथ लगती जगह पर यज्ञशाला बनाएंगे, ताकि आर्य समाज से संबंधित गतिविधि चलती रहे। सड़क से लगती खाली जगह पर बस स्टैण्ड बनाया जाए। दोनों कार्य जनहित को देखते हुए आर्य समाज से सम्बन्धित लोगों की सहमति से विचार विमर्श करके गांव के लोगों व पंचायत की सहमति से सभी चीजें तय की गई थी। जिसके कागजात उनके पास है। Panipat Arya Samaj Mandir Case अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हो गए कुछ तथाकथित लोगों द्वारा गांव की शान्ति व अमन चैन भंग करने के लिए जमीन पर दावा किया जाने लगा, जिसका पूरा गांव व पंचायत विरोध करती है। 29 जून 2025 को 10-12 लोगों द्वारा मुख्य गेट का ताला तोड़कर पंचायत की जगह पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिसकी शिकायत खण्ड कार्यालय बापौली के माध्यम से दिनांक 1 जुलाई को बापौली थाने में आगामी कार्यवाही के लिए दी गई,लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस कारण अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हो गए। गांव व पंचायत को चुनौती देकर जबरदस्ती ताला तोड़कर उक्त जगह पर घूस गये 13 जुलाई को पूरे गांव व पंचायत को चुनौती देकर उन्ही लोगो द्वारा जबरदस्ती ताला तोड़कर उक्त जगह पर घूस गये। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की व दोनों पक्षों का झगड़ा होता देख उसने सुबह 7 बजकर 35 मिनट व 7 बजकर 57 मिनट व 8 बजकर 7 मिनट पर एसएचओ बापौली को ताला तोड़ने की सूचना दी गई पुलिस द्वारा देरी करने के कारण उक्त घटना घटित हुई। अगर समय रहते पिछली शिकायत पर कार्यवाही होती तो दोबारा कब्जा उक्त लोगों द्वारा नहीं किया जाता। उसका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, तथाकथित कुछ लोग पंचायत की जमीन को हड़पना चाहते है। सिविल अस्पताल की फुटेज निकलवाएं तो आ जाएगी सच्चाई सामने उन्होंने प्रशासन से मांग है कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी की 13 जुलाई की सुबह 10 से 10.30 बजे तक की फुटेज निकालवाई जाए, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग आराम से मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल में घूम रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग अब उसके खिलाफ साजिश रच रहे है उनमें से एक तो बापौली के सरपंच पद का दो बार मेरी पत्नी के सामने चार बार चुनाव लड़ चुका है, लेकिन वह कभी सरपंच नहीं बन पाया। वहीं व्यक्ति अब उसी राजनीतिक द्वेष के चलते आरोप लगा रहा है। दूसरे पक्ष ने भी मीडिया के सामने आकर रखा पक्ष कहा-जल्द हो गिरफ्तारी आर्य समाज मंदिर में हवन करने वाले संतराम आर्य, यशपाल, डा.रामबीर,डा.रामकुमार, मा.जयपाल, शीशपाल आर्य, सुनील आदि ने कहा कि सरपंच पति आर्य समाज मन्दिर को बापौली से खत्म करना चाहता है और विशेष षड्यंत्र के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वो 13 जुलाई को हवन कर धर्म का कार्य कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदार कहलवाने वाले सरपंच पति शिवकुमार रावल ने गैर जिम्मेदाराना कृत्य किया, जोकि घोर नदंनीय है। उसने गांव के सैकड़ों लोगों के साथ हवन करते समय निहत्थे लोगों पर हमला कर सनातन धर्म का प्रचार कर रहे आर्य समाज के लोगों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस प्रकार के व्यक्ति के खिलाफ ठोस कार्यवाही करनी चाहिए। आर्य समाज की छवि को धूमिल करना चहाता है सरपंच पति उन्होंने कहा कि बापौली में घटना को अंजाम देने वाले ऋषि दयानंद के हत्यारे है और अपना दबदबा बनाने के लिए आर्य समाज की छवि को धूमिल करना चाहते है। उन्होने सरपंच पति पर आरोप लगाया कि इस प्रवृत्ति का व्यक्ति गांव का विकास नहीं विनाश करवा सकता है। उन्होने कहा कि वो आर्यसमाज की बेसकीमति जमीन का हड़पना चाहता है। प्राणों की बाजी लगाकर भी करेंगे पूर्वजों द्वारा रखी गई आर्य समाज मंदिर की रक्षा उन्होंने बापौली गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव के लोगों से भी आवाहन किया कि वो इस प्रकार की क्षेत्र में शांति भंग कर अराजकता फैलाने वालों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि समाज सुधार के लिए उनके पूर्वजों ने जिस आर्य समाज मंदिर की नींव रखी थी वो उसको बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेगें। उन्होने कहा कि गांव में जो फिरनी व तालाबों पर अवैध कब्जे किए गए है सरपंच पति उन्हे छुडवाए, लेकिव वो ऐसा नहीं करेगा। आर्य सभाओं से की आर्यों की संपत्ति बचाने की मांग उन्होंने आर्य सभाओं से मांग करते हुए कहा कि हमारा समपर्ण है आप आर्यों को कि वो इस सम्पत्ति को बचा लें। उन्होने आह्वान किया कि वो पूर्वजों के द्वारा समाज सुधार के लिए रखें गए इस आर्य समाज मंदिर को ना मिटने दें। इस विषय में बापौली थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है जो उन्हें बीडीपीओ के माध्यम से शिकायत मिली थी वो उसकी जांच कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही वहां पर झगड़ा हो गया। जांच के उपरांत जो दोषी होता, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाती। Panipat Arya Samaj Mandir Case ‘अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा’…हरियाणा के इस ‘दिग्गज नेता’ को मिली धमकी, जानकार उड़ जाएंगे होश, चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में दी शिकायत
Share
Published by

Recent Posts

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

49 seconds ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

9 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago