Categories: Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हादसे पर सीएम साय-PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान, 13 लोगों की हुई है मौत

India News (इंडिया न्यूज)Chhattisgarh accident: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खरोरा-बलौदा बाजार मार्ग पर उस समय हुआ जब लोग माजदा वाहन में सवार होकर बच्चों के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 लड़कियां, 1 लड़का और एक 6 महीने का शिशु शामिल है। पांच साल से पहले स्कूल ड्रेस बदलने वाले स्कूल संचालकों की अब खैर नहीं…शिक्षा मंत्री की ‘चेतावनी’-आदेश ना मानने वालों खिलाफ होगा ‘कड़ा एक्शन’ घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर बेहद पीड़ादायक है। संबंधित खबरें खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को… — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 12, 2025 आगे सीएम साय ने लिखा, ‘मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देगी। जिला प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।’ पीएम मोदी ने जताया दुख और मदद का किया ऐलान पीएम मोदी ने रायपुर सारागांव सड़क हादसे पर दुख जताया है, साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। पीएमओ ने अपने ट्वीट में कहा, छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। Deeply saddened by the loss of lives due to a road accident in Raipur, Chhattisgarh. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be… — PMO India (@PMOIndia) May 12, 2025 ऑपरेशन सिंदूर : भारत की सेना ने दुनिया को दिखाया अपना दम, एक झटके में पाकिस्तान को कर दिया चारों खाने चित्त
Anurag Bisht

Share
Published by
Anurag Bisht

Recent Posts

Binance seeks to shore up confidence after record $6.3 billion heist

By Lawrence Delevingne, Summer Zhen and Elizabeth Howcroft BOSTON/SINGAPORE/PARIS, Oct 30 (Reuters) - Binance, the…

3 minutes ago

Binance seeks to shore up confidence after record $6.3 billion heist

By Lawrence Delevingne, Summer Zhen and Elizabeth Howcroft BOSTON/SINGAPORE/PARIS, Oct 30 (Reuters) - Binance, the…

4 minutes ago

UPDATE 13-MLS Summaries

Nov 2 (OPTA) - Summaries for the MLS on Sunday (start times are EST) Vancouver…

10 minutes ago

ADVISORY – SPORTS DAILY OUTLOOK MONDAY NOVEMBER 2, 2026

SPORTS - DAILY OUTLOOK - MONDAY NOVEMBER 2, 2026 . EXPECTED: . SURFING-WSL/ - The…

11 minutes ago

HSBC to open Hong Kong AI Institute following Singapore launch

By Selena Li and Yantoultra Ngui HONG KONG, Nov 2 (Reuters) - HSBC is setting…

14 minutes ago

Abu Dhabi's ADNOC, G42 sign deal with OpenAI as Sam Altman travels to UAE

By Maha El Dahan, Stephanie Kelly and Federico Maccioni ABU DHABI, Nov 2 (Reuters) -…

15 minutes ago