| India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर 6 लड़कियों ने पीट दिया। पीड़ित युवती ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद लड़कियां उसके घर से उसकी सोने की अंगूठी समेत कई सामान लूट ले गईं। वहीं हंगामे के बाद उसका आईफोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई इस मारपीट के मामले में 6 लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता जब बाथरूम में नहा रही थी, तभी 6 लड़कियां उसके घर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया। इसके बाद उसे बालों से घसीटते हुए ले गईं और मारपीट की। पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता फैशन डिजाइनर है। गर्मियों में सुबह खाएं ये फल, विटामिन B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा किराए के मकान में रहती थी युवती पीड़िता भावना नगर में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान घर से नकदी, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि मारपीट करने वाली सभी लड़कियां उसकी सहेली हैं। एक लड़की ने फोन करके कहा कि वह घर आ रही है। जिसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। उसने बताया कि शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक अन्य सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी लड़कियां चाकू लेकर अंदर घुस गईं और उसके साथ मारपीट करने लगीं। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद घर से 5 सोने की अंगूठी और करीब 30 हजार नकदी गायब है। संबंधित खबरें बॉयफ्रेंड के कारण मारपीट की चर्चा जानकारी के अनुसार, यह मारपीट बॉयफ्रेंड को लेकर की गई है। विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। 3 हजार साल से विज्ञान को चुनौती दे रहा है यह शिव मंदिर, सारे सिद्धांत हो जाते हैं बेअसर, गर्भगृह देख फटी रह जाती हैं सबकी आंखें |
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…