Categories: Bihar

‘वह मरे हुए व्यक्ति हैं…’, ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, मचा सियासी तूफान

India News (इंडिया न्यूज),Giriraj Singh: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाता सूची में छेड़छाड़ की गई और मतदान प्रतिशत में असामान्य वृद्धि हुई। ‘चुनावी धांधली’ का यह खाका अब बिहार पर भी लागू हो सकता है। एनडीए के नेता लगातार उनके इस बयान पर हमला कर रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी उन पर हमला करते हुए उन्हें मरा हुआ इंसान कह दिया है। घग्गर पाइप लाइन मुद्दे को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- पाइप हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए किसानों के लिए की जाए उचित व्यवस्था गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल को हार का अंदाजा हो गया है। एनडीए की सरकार आनी तय है। राहुल गांधी को पता चल गया है कि जनता एनडीए के साथ है, जो डर गया वो मर गया। वो मरा हुआ इंसान है। जो डर गया वो मर गया। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा, “राहुल गांधी एक नए तरह के मौसम विज्ञानी बन गए हैं, हार के मौसम विज्ञानी और उन्होंने अपनी हार की भविष्यवाणी कर दी है। जनता आज एनडीए के साथ है क्योंकि आज हर गांव में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य है और सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। राहुल गांधी जानते हैं कि जनता एनडीए के साथ है. इसलिए वो ऐसी भाषा बोल रहे हैं। राजनीतिक तौर पर उनमें जान नहीं है।” ‘राहुल गांधी ने देशद्रोही का काम किया’ उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने देशद्रोही का काम किया है। विपक्ष को सेना के पराक्रम पर पीएम मोदी को गाली नहीं देनी चाहिए। अगर राहुल गांधी गांधी परिवार की संतान नहीं होते तो राजनीति में कोई उनकी परवाह नहीं करता। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि रिश्वतखोरी और बलात्कार किसे कहते हैं। सारे अत्याचार उनके कार्यकाल में हुए। संबंधित खबरें पानीपत में नाली में पड़ा मिला 5 माह की बच्ची का भ्रूण, भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Published by

Recent Posts

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

52 seconds ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

4 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

5 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

6 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

10 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

11 minutes ago