Hapur News: उत्तर-प्रदेश के हापुड़ (Hapur) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां अचानक से छिन गई. पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. रिश्तेदारों को न्यौता जा चुका था, शादी को बस अब कुछ ही दिन बाकी थे. लेकिन एक फोन कॉल ने उनसे सबकुछ छीन लिया. मंगनी के कुछ दिन बाद एक फोन कॉल आया और सारी खुशियां तबाह कर गया. फोन पर हुई बात ने दुल्हन के भाई को पूरी तरह से तोड़ दिया. भाई से फोन करने वाली एक महीला ने जब यह कहा कि उसने अपनी बहन की मंगनी मेरे पति से करा दी है, तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.
गांव आरिफपुर सरावनी निवासी मनव्वर अली (Munawwar Ali) ने जानकारी देते हुए बताया कि- उसने कुछ समय पहले अपनी बहन का निकाह मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के गांव सूजडू निवासी साजिद के साथ तय कर दिया था. मंगनी भी 2 फरवरी के की जा चुकी थी. उस मंगनी में साजिद के घरवाले और करीब 20 लोग शामिल हुए थे. दहेज भी 8 लाख से ज्यादा का दिया गया था. निकाह भी 13 अप्रैल को तय हो चुका था.
लेकिन निकाह से पहले मनव्वर अली जो की दुल्हन का भाई था, उसके पास फोन आया. जिसे सुन वह हैरान रह गया. कॉल पर एक महीला ने कहा कि- सुनिए मैं साजिद की पत्नी तरन्नुम बोल रही हूं. आपने अपनी बहन की मंगनी मेरे पति से करा दी है. जिसके बाद तो मनव्वर अली के पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने अपनी बात साबित करने के लिए निकाह के दस्तावेज और तस्वीरें भी शेयर किए. इसके बाद साजिद ने माना कि वह पहले से शादीशुदा हैं. घटना के बाद मुमताज के परिवार को खूब बदनामी झेलनी पड़ी. दहेज वापस देने से साजिद और उसके परिवार ने साफ मना कर दिया. साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…
SAO PAULO, Nov 3 (Reuters) - Brazil's oil production rose 20.3% year-on-year in September to…
ADM DOES NOT EXPECT "FUNDAMENTAL SHIFT" IN US BIOFUEL POLICIES AFTER ELECTION -CONF CALL (The…