| India News (इंडिया न्यूज), Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इंडियन आर्मी ने रिमाउंट एंड वेटनरी कोर (RVC) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है और इसके लिए अंतिम तिथि 26 मई 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 17 पद जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 3 पद आरक्षित हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त किया जाएगा। कितनी होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता? इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास वेटनरी साइंस में BVSc या BVSc एंड एएच की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त की गई हो। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाली नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा वे विदेशी नागरिक जो भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादा रखते हैं और भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र रखते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें |
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…