Greta Thunberg
India News (इंडिया न्यूज),Greta Thunberg:स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल ने रोक दिया है। सोमवार सुबह इजरायल की स्पीडबोट ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को घेर लिया। इसके बाद इजरायल के सैनिकों ने थनबर्ग के जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। इजरायल ने पहले ही इस कार्रवाई के बारे में चेताया था। इजरायल सैनिकों के जहाज पर पहुंचने के बाद ग्रेटा और उनके साथ मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने आपात स्थिति से निपटने के लिए लाइफ जैकेट पहन ली। बता दें जिस जहाज को इजरायल ने कब्जे में लिया है वो गाजा के लोगों के लिए राहत का सामान लेकर जा रहा था। इज जहाज में कुल 12 लोग मौजूद थे।
वहीं नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग ने इजरायली कार्रवाई से पहले एक वीडियो जारी किया। जिसमे उन्होने मदद की गुहार लगाई है। स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ने इजरायल पर उन्हे किडनैप करने का आरोप लगाया है। और कहा कि सभी को उनकी रिहाई के लिए दबाव बनाना चाहिए। वहीं इज़रायली सेना द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें सैंडविच और पानी दिया गया।
ग्रेटा का जहाज 1 तारीख को इटली के सिसिली द्वीप से गाजा के लिए रवाना हुआ था। उनके साथ जहाज पर 12 अन्य कार्यकर्ता भी हैं। गाजा रवाना होने से पहले ग्रेटा ने कहा था कि अगर मानवता में कोई उम्मीद बची है तो हमें फिलिस्तीन के लिए आवाज उठानी होगी। ग्रेटा और उनकी टीम गाजा के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डायपर और वाटर प्यूरीफायर लेकर जा रही थी। हालांकि, इजरायली सैनिकों ने उन्हें पहले ही रोक दिया।
एक दिन पहले ही ग्रेटा को इजराइल ने गाजा न जाने की सलाह दी थी। इजराइल ने साफ कहा था कि इजराइली सेना ग्रेटा और उनके साथियों को गाजा की सीमा में घुसने नहीं देगी। अगर वे बात नहीं मानते हैं तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है। इजराइल की इस धमकी के बाद ग्रेटा ने कई मानवाधिकार संगठनों से मदद भी मांगी थी। हालांकि, मदद मिलने से पहले ही इजराइल ने उन्हें गाजा जाने से रोक दिया और उनके वोट को अपने कब्जे में ले लिया है।
By Deena Beasley Nov 3 (Reuters) - Amgen on Tuesday said third-quarter sales rose 8%,…
By Michael Loney Nov 3 (The Insurer) - Novel Financial Holdings has received an investment…
By Anhata Rooprai and Max A. Cherney Nov 3 (Reuters) - AMD forecast fourth-quarter revenue…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
Nov 3 (OPTA) - Results and fixtures for the Championship on Tuesday (start times are…
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT STAMFORD BRIDGE AND RAMS PARK IN MEMORY OF TENERIFE…