Categories: International

आज से इन 12 देशों पर लागू होगा ट्रंप का ट्रैवल बैन, अगर तोड़ा तो मिलेगी ऐसी सजा, सुन कांप गया हर शख्स

India News (इंडिया न्यूज), US:जब से ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद का भार संभाला है तब से दुनिया भर में अपने विवादित फैसलों की वजह से छाए हुए हैं। ट्रंप के फैसलों की वजह से सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है। अब डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति की वजह से एक बार फिर दुनिया भर के कई देश नाराज नजर आ रहे हैं वहीं अमेरिका में लोग सड़को पर उतर आए हैं ट्रंप के इस फैसले की विरोध कर रहे हैं। बता दें ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पुर हस्ताक्षर करते हुए 12 देशों के लोगों पर अमेरिका में एंट्री से रोक लगा दी थी।उन्होंने इसके लिए नेशनल सिक्योरिटी का हवाला दिया। उनके इस फैसले से अफ्रीका और मिडिल ईस्ट  के देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

किन देशों पर लागू होगा बैन

बुधवार को घोषित प्रतिबंध  अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होता है। बढ़ा हुआ प्रतिबंध बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों पर लागू होता है, जो अमेरिका से बाहर हैं और उनके पास वैध वीजा नहीं है।बता दें ट्रंप की यह नीती आज से शुरू होगी वहीं इसके खत्म होने की कोई समय सीमा नहीं दी गई है।

सात देशों पर लगाया था बैन

बता दें अपने पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2017 में भी एक आदेश जारी किया था। जिसमे सात मुस्लिम देशों के लोगों पर अमेरिका जाने पर बैन लगाया था। ये देश इराक, सीरिया, ईरान, सुड़ान, लीबीया, सोमालिया और यमन शामिल थे। 2027 में ट्रंप के इस आदेश के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ लोगों को अमेरिका एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। वहीं कुछ लोगों को अमेरिका जाने वाली उड़ानो पर चढ़ने से ही रोक दिया गया था। ट्रंप के इस आदेश को मुस्लिम प्रतिबंध भी कहा गया था। कई लोगों ने इसका विरोध किया और इसे अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2018 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इसके संशोधित संस्करण को मंजूरी दे दी।उस समय ट्रंप के प्रतिबंध से ईरान, सोमालिया, यमन, सीरिया और लीबिया के विभिन्न श्रेणी के यात्री और अप्रवासी प्रभावित हुए थे। इसके अलावा उत्तर कोरिया और कुछ वेनेजुएला के सरकारी अधिकारी और उनके परिवार भी इस प्रतिबंध से प्रभावित हुए थे।

बता दें ट्रंप के नए प्रतिबंध में भी कई मुस्लिम देश शामिल हैं। ट्रंप बैन को लेकर हमेशा कहते रहे हैं कि इसका प्रमुख उद्देश्य देश की रक्षा करना है। यह मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह पर आधारित नहीं था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए अपने पहले अभियान के दौरान मुस्लिमों पर खुले तौर से बान लगाने का आह्वान किया था

जेल से बाहर आएंगे इमरान खान! इस दिन मिलेगी PAK के पूर्व पीएम को जमानत, 2023 से जेल में बंद हैं तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख

राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ लॉस एंजिल्स में उतरी भीड़, सड़क पर उतारने पड़े 2000 सैनिक, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

 

Recent Posts

Mbappe leaves Nike, signs with On as Swiss sportswear maker forays into soccer

VIDEO SHOWS: ARCHIVE FOOTAGE AND STILL PHOTOS OF KYLIAN MBAPPE RESENDING WITH COMPLETE SCRIPT SHOWS: WALTHAM,…

40 seconds ago

Berkshire Hathaway looks to keep culture intact as Howard Buffett ascends

By Jonathan Stempel and Manya Saini Sept 18 (Reuters) - Berkshire Hathaway has been synonymous…

4 minutes ago

UPDATE 4-Venezuela, opposition faction weighing deal to move $4 bln in gold to US from UK, sources say

(Recasts throughout with information from people familiar with talks) * Gold could move to New…

10 minutes ago

UEFA and CONCACAF challenge FIFA on reserves after aborted stake sale plan

VIDEO SHOWS: SCREENSHOTS OF LETTERS SENT FROM UEFA PRESIDENT ALEKSANDER CEFERIN & CONCACAF PRESIDENT VICTOR…

11 minutes ago

Berkshire Hathaway looks to keep culture intact as Howard Buffett ascends

By Jonathan Stempel and Manya Saini Sept 18 (Reuters) - Berkshire Hathaway has been synonymous…

14 minutes ago

Duncan Sheik, Tony-winning composer of 'Spring Awakening,' dies at 56

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Sept 18 (Reuters) - Duncan Sheik, the Tony-winning Broadway composer…

18 minutes ago