Bilawal Bhutto-Zardari : पानी न मिलने की वजह से पगलाए बिलावल भुट्टो, US में कर रहे अनाप-शनाप बातें
India News (इंडिया न्यूज), Bilawal Bhutto-Zardari : शनिवार (7 जून, 2025) को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बातचीत से बचने के लिए नई दिल्ली बहाने बना रही है।
भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी अपना डेलिगेशन कई देशों में भेजा है। इसी कड़ी में यूएस पहुंचे बिलावल ने वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवाद के खिलाफ एकमत है।
पानी न मिलने की वजह से पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत को लेकर बचकानी बातें कर रहे हैं। बिलावल ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की वकालत भी की और कहा कि भारत बार-बार हमसे बात नहीं करने का बहाना बना रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, भारत और पाकिस्तान को शांति के लिए बात करनी चाहिए, लेकिन भारत हर बार कोई न कोई बहाना बनाता है- कभी सेना और सरकार का बहाना देता है, कभी अंतरराष्ट्रीय राजनीति का तो कभी कहता है कि सभी मुसलमान आतंकवादी हैं इसलिए वह पाकिस्तान से बात नहीं करेगा। अब यह सब बहुत हो गया है। उन्होंने आगे कहा, भारत न तो अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र या किसी और की मदद चाहता है और न ही वह खुद पाकिस्तान से बात करना चाहता है। यह समझ से परे है।
बिलावल भुट्टो ने आगे कहा कि भारत को यह समझाना चाहिए कि उसे अपना गलत फैसला वापस लेना चाहिए और बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम तो बस एक शुरुआत है। दक्षिण एशिया में लंबे समय तक शांति के लिए यह जरूरी है कि भारत के साथ सभी विवादों पर खुलकर चर्चा हो। पाकिस्तान ने इस उम्मीद में संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी कि भविष्य में बातचीत जरूर होगी।
बिलावल ने यह भी कहा, ‘हमारा मानना है कि यही एकमात्र रास्ता है जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ज़रूरी है। युद्धविराम ठीक है, लेकिन आज हम पहले से कहीं ज़्यादा ख़तरे में हैं। न सिर्फ दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए भी।’
Nov 4 (Reuters) - Canadian fertilizer producer Nutrien missed analysts' expectations for third-quarter profit on…
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE AHEAD OF AEK ATHENS v REAL MADRID / PRESS CONFERENCE AFTER…
* Plans to complete separation in first half of 2028 * Shareholders will own shares…
Nov 4 (Reuters) - Goldman Sachs and Apollo Global Management are in talks with investors…
Nov 4 (Reuters) - Arm Holdings beat Wall Street estimates for second-quarter revenue on Wednesday,…
(Updates with closing prices) * AI heavyweights rise, data center operators fall * Investors expect…