Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Wedding Video
India News (इंडिया न्यूज), Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Wedding Video: हाल ही में एक कपल शादी के बाद अपने हनीमून पर शिलॉन्ग गया था जहां पर पति की लाश पाई गई और पत्नी लापता हो गयी थी। जिसके बाद अब मामले ने एकदम नया मोड़ ले लिया है। अब राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी के मर्डर केस में शामिल होने का पता पुलिस को चला है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। मेघालय में 17 दिनों से लापता इस कपल को लेकर रोजाना नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिली है तभी से मामला सुलझा हुआ सा लग रहा है। मामले के बाद सोशल मीडिया पर सोनम और राजा रघुवंशी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जरा भी खुश नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोनम और राजा के लापता होने पर लोग इस वीडियो को सहानुभूति के प्रतीक के तौर पर शेयर कर रहे थे, लेकिन अब इस वीडियो में लोग सोनम और राजा के हाव-भाव पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में राजा रघुवंशी खुश दिख रहे हैं, लेकिन सोनम के चेहरे पर साफ दिख रहा है कि वह खुश नहीं हैं, बल्कि उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है।
सोनम रघुवंशी क्यों बनी हत्यारी पत्नी? खोल दिए हनीमून के सारे राज, बताया पति को क्यों काट डाला
बता दें, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए और परिवार को उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई। इसके बाद राजा और सोनम का परिवार एमपी और मेघालय सरकार से अपने बच्चों को ढूंढ़कर वापस लाने की मांग करता रहा। 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद उनका परिवार पूरी तरह टूट गया। राजा रघुवंशी के परिवार ने उस वक्त यह भी आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या में बहू सोनम भी शामिल है। हालांकि, पुलिस इस एंगल से जांच नहीं कर रही थी, क्योंकि शिलांग का वह इलाका जहां से दोनों गायब हुए थे, ज्यादा सुरक्षित इलाका नहीं था। किसे पता था कि राजा की हत्या की आरोपी सोनम ही निकलेगी।
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…
RUSSIA'S OZON SAYS ONE OF ITS LOGISTIC HUBS HIT BY DRONES (The article has been…
Nov 3 (The Insurer) - Verdant Rock has hired Carolyn Thomas, Kevin Downs and Sarah…
Nov 3 (Reuters) - CVS Health is considering a breakup of its healthcare empire that…
By David Shepardson WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - The US Senate Commerce Committee will hold…
Nov 3 (The Insurer) - Epic Insurance Brokers & Consultants has acquired the boutique personal…