Categories: India

तीन राज्यों की पुलिस और 5 गुनहगारों के बीच कैसे उलझ गई राजा रघुवंशी के मर्डर मिस्ट्री? जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

India News (इंडिया न्यूज), Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी पिछले महीने इंदौर की ही रहने वाली सोनम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए और वहां से लापता हो गए। लापता होने की खबर सामने आने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और तलाश शुरू कर दी। करीब 11 दिन बाद पुलिस को राजा रघुवंशी का शव मिला। राज का शव एक ट्रेकिंग साइट के पास जंगल में पड़ा मिला।

राजा का शव मिलने के बाद परिवार को सोनम की चिंता सताने लगी। सभी को सोनम के सही सलामत मिलने का इंतजार था। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। पहले इस मामले की जांच सिर्फ मेघालय पुलिस कर रही थी, लेकिन अब इसमें यूपी और मध्य प्रदेश की पुलिस भी शामिल हो गई है। इस मामले में शिलांग पुलिस ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

मेघालय पुलिस क्या कह रही?

शिलांग पुलिस की थ्योरी के मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही की थी। सोनम का इंदौर निवासी राज कुशवाह नाम के शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम ने उसके साथ मिलकर राजा की हत्या की सुपारी दी और राजा की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस पूरी हत्या का मास्टरमाइंड सोनम को बनाया है। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सोनम, उसका कथित ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आकाश राजपूत उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। वहीं राज कुशवाह और आकाश राजपूत दोनों ही इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दूसरा आरोपी आनंद कुर्मी मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील का रहने वाला है। उसे भी गिरफ्तारी के बाद इंदौर ले जाया गया है। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक राजा की हत्या की साजिश के पीछे इन्हीं 5 लोगों का हाथ है। जिसमें उसकी पत्नी मुख्य आरोपी है।

ढाबा से सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किय

यूपी पुलिस ने गाजीपुर के हाईवे पर काशी ढाबा से सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब यूपी पुलिस की टीम सोनम को गिरफ्तार करने ढाबे पर गई थी, तब वह ज्यादा बोल नहीं रही थी। वह रोती हुई मिली। उसने अपना नाम सोनम बताया। उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी और वह पूरी तरह से बदहवास थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने बताया है कि उसे फिलहाल वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया है। सोनम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, हालांकि इंदौर क्राइम ब्रांच इसे गिरफ्तारी मान रही है।

कर्जा चुकाते-चुकाते बिक जाएगा पाकिस्तान? भीख मांगने की आदत ने डुबा दी PAK की अर्थव्यवस्था, हैरान कर देगा नया सर्वे

‘शिलांग पुलिस को मिले सबूत’

इंदौर के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि रविवार रात तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत शामिल हैं। एक अन्य आरोपी को बिना तहसील के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम आनंद कुर्मी है। राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत तीनों इंदौर के नंदबाग के रहने वाले हैं। शिलांग पुलिस के पास तीनों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। शिलांग पुलिस अब इस मामले में ट्रांजिट रिमांड लेगी और आरोपियों से पूछताछ करेगी। सोनम ने खुद को बेकसूर बताया।

इस पूरे मामले में यूपी के गाजीपुर में हाईवे पर काशी ढाबा चलाने वाले साहिल के बयान भी सामने आए हैं। ढाबा संचालक साहिल ने बताया है कि पुलिस के साथ जाने से पहले सोनम ने उसे अपनी कहानी बताई थी और बताया था कि शिलांग में उसके साथ लूटपाट हुई है। इसके बाद सोनम की आंखों के सामने उसके पति की हत्या कर दी गई। जिससे सोनम बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी सोनम को अगवा कर कहीं और ले गए और एक कमरे में बंद करके रख दिया। बड़ी मुश्किल से वह गाजीपुर पहुंची है। फिलहाल सच क्या है यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

सोनीपत में पीपीपी मोड में 9.5 एकड़ जमीन पर बनेगा शानदार बस टर्मिनल, जिसमें यात्रियों खाद्य कोर्ट, शापिंग कॉम्प्लेक्स सहित मिलेंगी अन्य बेहतरीन सुविधाएं

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

19 seconds ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

1 minute ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

4 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

5 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

10 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

11 minutes ago