Meghalaya Murder Case
India News (इंडिया न्यूज), Meghalaya Murder Case: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सोनम ने ही पूरी हत्या की साजिश रची थी और भाड़े के हत्यारों को बुलाकर अपने पति की हत्या करवाई थी। शादी के बाद दोनों मेघालय के शिलांग गए थे, जहां इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सोनम ने सरेंडर किया गया है। ये मामला दिन-ब-दिन दिलस्चप होता जा रहा है। दरअसल, इस मामले में अब सबसे ज्यादा चर्चा एक ज्योतिषी की हो रही है। ज्योतिषी ने इस केस को लेकर पहले ही दो भविष्यवाणियां कर दी थी जो दोनों सच निकली है।
इसके बारे में सोनम रघुवंशी के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने कहा कि शादी के बाद दंपत्ति डेढ़ महीने तक घर से बाहर नहीं निकलते। मेरे घर से विदाई का शुभ मुहूर्त 5 जून था। मुझे 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से ले जा रहा था। पूछने पर पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। दिल्ली से इंदौर, भोपाल होते हुए फ्लाइट है। सोनम के पिता ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उन्होंने कई प्रस्ताव देखे। एक दिन उन्होंने अपने बेटे गोविंद से कहा कि वे सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर उन्होंने एक लड़का देखा है। उनसे बात की तो परिवार अच्छा लगा। जब वे राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, जब कुंडली निकलवाई तो दोनों की कुंडली में मंगल एक ही भाव में था। ज्योतिषी ने कहा कि सब ठीक है।
शादी, सुहागरात और कत्ल! 2025 पतियों के लिए रहा काल, अब तक इतनी पत्नियों ने उतारा मौत के घाट
हम दिवाली के बाद शादी करना चाहते थे, लेकिन राजा के पिता ने कहा कि हम इतने दिन इंतजार नहीं कर सकते। इसलिए हमने शादी की तारीख पहले ही तय कर ली। शादी के तीन दिन बाद वे सोनम को अपने घर ले गए। 16 मई को हम सोनम और राजा के साथ शादी के लिए उज्जैन गए। यहां घूमने का प्लान रहा होगा। राजा ने जाने से एक दिन पहले घर पर बताया था। इस दौरान जब राजा के परिवार ने ज्योतिषी से बात की तो उन्होंने खतरे की भविष्यवाणी की। तब से मैं थोड़ा चिंतित रहने लगा। लेकिन फिर मैंने सोचा कि जितने लोगों के पास जाऊंगा, उतनी ही बातें कही जाएंगी। इसलिए मैंने भगवान पर भरोसा किया और घर बैठ गया। अब इतनी बड़ी घटना हो गई।
राजा की हत्या के खुलासे के बाद जब सोनम की तलाश की जा रही थी तो पिता ने फिर अपने ज्योतिषी से पूछा। ज्योतिषी ने एक टोटका बताया और कहा कि घर के बाहर उल्टी तस्वीर टांग दोगे तो बेटी वापस आ जाएगी। दो दिन पहले पिता ने तस्वीर टांग दी और सोनम वापस आ गई।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…