Weather update Monday 01 September 2025
Aaj ka Mausam Weather update Monday 01 September 2025 : दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में तेज बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बारिश के चलते सभी नदिया उफान पर हैं। बीच-बीच में हो रही तेज बारिश ने हालात एक बार फिर विकट कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, J-K, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी एक सप्ताह के दौरान भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। इसके अलावा यहां पर बादल फटने की प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। पहाड़ों पर 1 सितंबर से लेकर करीब 5 सितंबर के दौरान भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। उत्तर भारत की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली-NCR के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में सोमवार (01 अगस्त) से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है।
जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसके चलते शारदा, रामगंगा, गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू, केन और बेतवा नदी उफान पर है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह और महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी। यूपी में सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है। कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, झांसी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर में 2 सितंबर तक मध्यम से लेकर तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो IMD ने हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा के अलावा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और बागपत में भी तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, औरैया, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में भी कुछ-कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी।
उधर, बिहार की बात करें तो मौसम विभाग की ओर से राज्य के 25 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी है। आगामी तीन दिनों के दौरान बिहार के शिवहर और मुजफ्फरपुर के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने राज्य के पटना, गया, हाजीपुर, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मुंगेर और बेगूसराय में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, बिहार के 13 जिलों में बारिश नहीं होने के चलते यहां लोगों को उमस और गर्मी परेशान करेगी।
दिल्ली से सटे हरियाणा में पहाड़ों पर जारी बारिश का असर नजर आने लगा है। राज्य में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। बारिश के कारण सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान पर बह रही है। इसके अलावा दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का भी हाल कुछ-कुछ घग्गर जैसा ही है। वहीं, IMD ने हरियाणा के करीब-करीब सभी जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में दो सितंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पंजाब के कई हिस्सों में भी बारिश जारी है। इसके चलते हजारों लोग प्रभावित है। लोगोें ने जहां जान गंवाई है तो आर्थिक नुकसान भी बहुत हुआ है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें मदद में जुटी हैं। पंजाब के फिरोजपुर, मानसा, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा , फरीदकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का,मोहाली और श्री आनंदपुर साहिब सोमवार (01 सितंबर) को भी बारिश का अलर्ट घोषित है।
बारिश के चलते राजस्थान के कई जिलों में लोगों की हालत खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह ही जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, अजमेर, बालोतरा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर और टोंक बारिश का दौर जारी रहेगा। राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
पहाड़ों पर मुसीबत की बरसात हो रही है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तराखंड राज्य की बात करें तो यहां पर 300 के आसपास लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इन तीनों ही इलाकों में शामिल सतलुज, ब्यास और रावी नदी में पानी भरने से पंजाब की हालत भी पस्त है। उत्तराखंड की बात करें तो राजधानी देहरादून के अलावा पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में सोमवार से लेकर गुरुवार तक बारिश होती रहेगी। लोगों से सावधानी बरतने की बात IMD की ओर से कही गई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में सितंबर महीने की शुरुआत ही तेज बारिश के साथ होगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहेगी। हरियाणा, पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में बारिश होगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल सिक्किम, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल, मेघालय, और पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी रहेगा।
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…