Categories: India

Suresh Paswan: दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती RJD विधायक सुरेश पासवान, स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल

Suresh Paswan admitted Max Hospital Delhi: झारखंड (Jharkhand) की राजनीति में सक्रिय और जनाधार वाले नेता, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान (Suresh Paswan) की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से राजनीतिक गलियारों से लेकर उनके गृहक्षेत्र तक चिंता का माहौल है। पासवान को आपात स्थिति में दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी गहन निगरानी में इलाज कर रही है।

अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुए भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल दिल्ली ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान किडनी, लीवर और अन्य अंगों में संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक इलाज जारी है।

परिवार और समर्थकों में बेचैनी

सुरेश पासवान (suresh paswan) की बीमारी की खबर फैलते ही देवघर (devghar) समेत पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। उनके परिवारजन गहरी चिंता में हैं तो वहीं RJD कार्यकर्ताओं की बेचैनी भी साफ झलक रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार दिल्ली से लेकर झारखंड (Jharkhand) तक उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के कई मंत्री और विधायक भी पासवान की तबीयत को लेकर लगातार संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनता और समर्थकों ने जल्द स्वस्थ होने की दुआएं

देवघर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। बाबा बैजनाथ मंदिर (Baba baidnath temple) में विशेष पूजन और प्रार्थना आयोजित की गई है। सोशल मीडिया पर भी समर्थक और आम लोग “जल्दी स्वस्थ होइए” संदेश लिखकर दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुरेश पासवान झारखंड की राजनीति में एक सक्रिय और मजबूत जनाधार वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका अचानक बीमार पड़ना कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए गहरा झटका साबित हुआ है। सभी की नजर अब डॉक्टरों की रिपोर्ट और उपचार की प्रगति पर टिकी हुई है।
shristi S

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

14 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

14 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

14 hours ago