Categories: India

Indian Railway News: दुर्गा पूजा और छठ पर्व पर घर जाना हुआ आसान, चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें, नोट करें लिस्ट

India News (इंडिया न्यूज), Puja Special Trains 2025: त्योहारों का मौसम भारत में सिर्फ पूजा-पाठ और खुशियों का प्रतीक ही नहीं होता, बल्कि यह समय होता है जब लाखों लोग अपने घर-परिवार के पास लौटने की तैयारी करते हैं। चाहे छठ पूजा हो, दुर्गा पूजा, दिवाली या छटनी का कोई और बड़ा पर्व – हर बार रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। इस बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार एक अहम कदम उठाया है। रेलवे ने घोषणा की है कि 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें देशभर में चलाई जाएंगी, जिनके जरिए 2024 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसका सीधा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा जो उत्तर भारत, बिहार, बंगाल और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों से अपने घरों को लौटना चाहते हैं।

बिहार के लिए विशेष इंतजाम

हर त्योहारी सीजन में बिहार की ओर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 12,000 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों को कवर करेंगी। इन ट्रेनों के जरिए कुल 588 फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था किसी राहत से कम नहीं है।

दक्षिण भारत पर सबसे ज्यादा फोकस

त्योहारों में घर लौटने की भीड़ सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं होती। दक्षिण भारत के यात्री भी भारी संख्या में अपने शहरों और गांवों की ओर रुख करते हैं। इसीलिए दक्षिण मध्य रेलवे इस बार सबसे आगे रहा है। यहां से 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे बड़े स्टेशनों से संचालित होंगी। इन ट्रेनों के जरिए 684 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसी तरह दक्षिण रेलवे ने भी चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै से 10 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जो 66 फेरे पूरे करेंगी। यह कदम ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े शहरों तक के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

कोलकाता और मुंबई से भी स्पेशल सेवाएं

पूर्वी भारत के यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कोलकाता, हावड़ा और सियालदह से 24 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों के जरिए कुल 198 फेरे लगाए जाएंगे। वहीं, पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत और वडोदरा जैसे बड़े शहरों से 24 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो 204 अतिरिक्त फेरे पूरे करेंगी। इन ट्रेनों का फायदा खासकर उत्तर भारत और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।

अन्य क्षेत्रों की भी पूरी व्यवस्था

इसके अलावा पूर्व तट रेलवे भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर से, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची और टाटानगर से, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और कानपुर से, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर और रायपुर से तथा पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल और कोटा से भी विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। इस तरह रेलवे ने हर क्षेत्र और हर दिशा के यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखा है।

टिकट और जानकारी कैसे लें?

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने के लिए समय रहते टिकट बुक कर लें। इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, टाइम टेबल, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC ऐप और नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने के कारण कंफर्म टिकट सिर्फ जल्दी बुकिंग करने वालों को ही मिल पाएगा।
shristi S

Recent Posts

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

54 seconds ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

2 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

6 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

7 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

10 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

11 minutes ago