Raja Raghuvanshi Murder
India News (इंडिया न्यूज), Raja Raghuvanshi Murder: साल 2025 में शादी और कत्ल की ऐसी कई कहानियां आई हैं जिन्होंने देश को दिया है। पतियों और प्रेमियों की हैवानियत के कई किस्से मीडिया में छाए रहे हैं। पर साल 2025 इस मामले में थोड़ा सा मुख्तलिफ है। इस साल कई पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या कर दी। फिर चाहे वो मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या बिजनौर का दीपक कुमार हत्याकांड। ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है। इसका आरोप भी उनकी पत्नी सोनम पर है, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, इंदौर के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की थी। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे।
यहां 2 जून को राजा का शव वीसावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था। सोनम घटनास्थल पर नहीं मिली थी। घटना के 9 दिन बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। मेघालय पुलिस की मानें तो सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पिछले कुछ महीनों में पत्नियों द्वारा पतियों की हत्याओं की यादें ताजा कर दी हैं। आइए आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिसमें पत्नी खुद ही कातिल बन गई।
रिश्ते और भरोसे के कत्ल की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले आपको मेरठ का सौरभ हत्याकांड जरूर याद होगा। इसी साल 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर सीमेंट के नीले ड्रम में डाल दिया था। फिर मुस्कान और साहिल घूमने चले गए। जब दोनों वापस लौटे तो सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों जेल में हैं।
मेरठ और बिजनौर की तरह देवरिया में भी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। दरअसल, नौशाद सऊदी में पैसे कमाने गया था। वह इसी साल अप्रैल में लौटा था। घर लौटने के 10 दिन बाद नौशाद की पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नौशाद की पत्नी का उसी गांव में रहने वाले एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसका भतीजा था। नौशाद की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में रखकर गांव से 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया।
अप्रैल में ही बिजनौर में फारूक की हत्या कर दी गई थी। फारूक भी सऊदी में काम करता था। अप्रैल में जब वह गांव लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमरीन का उसी गांव के मेहरबान से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तब उसने अमरीन को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान के साथ मिलकर फारूक को खत्म करने का प्लान बनाया। एक दिन मेहरबान और उसके दोस्त उमर ने फारूक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मेरठ में ही अमित कुमार की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया और लोगों को बताने लगी कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया। उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस साल बिजनौर में भी एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। रेलवे कर्मचारी दीपक कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पत्नी शिवानी ने ससुराल वालों को बताया कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। दीपक के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शिवानी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई है और हत्यारी पत्नी ही निकली।
इसी साल मार्च में बिजनौर में एक और पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी। दरअसल, 13 मार्च को होली के दिन मकरेंद्र अपनी पत्नी पारुल के लिए दवा लेने बाजार गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 15 मार्च को अमरोहा में मकरेंद्र का शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि पारुल का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका मकरेंद्र को पता चल गया था। इसके बाद पारुल ने प्रेमी विनीत के साथ मिलकर मकरेंद्र की हत्या करा दी।
खतरे में गठबंध! फिर होगा दल बदल, आखिर बिहार में किस करवट बैठेगा नीतीश कुमार का ऊंट?
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…