India News (इंडिया न्यूज), Early Symptoms Of Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर यानी दिमाग में गांठ बनना एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है। यह बीमारी तब और खतरनाक हो जाती है जब इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए। विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेन ट्यूमर वह स्थिति होती है जब दिमाग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। यह ट्यूमर कैंसर वाला भी हो सकता है और नॉन–कैंसरस भी। समय पर नहीं हुआ इलाज तो जाएगी जान अगर ट्यूमर मस्तिष्क से शुरू होता है तो इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है, जबकि जब यह शरीर के किसी अन्य भाग से मस्तिष्क तक फैलता है तो इसे सेकंडरी या मेटास्टैटिक ट्यूमर कहा जाता है। ट्यूमर के आकार में बढ़ोतरी से खोपड़ी के अंदर दबाव बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क पर सीधा असर पड़ता है और कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत तक हो सकती है। Early Symptoms Of Brain Tumor Housefull 5 Movie Review: कॉमेडी के साथ लगा सस्पेंस का तड़का, हंसते–हंसते निकल आएंगे आंसू, फुल पैसा वसूल है ‘हाउसफुल 5’ ये होते हैं लक्षण इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। सबसे आम लक्षण है लगातार सिरदर्द। यह दर्द सामान्य नहीं होता, सुबह के समय तेज होता है और दवाइयों से भी आराम नहीं मिलता। यह संकेत हो सकता है कि दिमाग में कुछ गड़बड़ है। इसके अलावा अचानक धुंधला दिखना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना भी इस बीमारी की चेतावनी है। ट्यूमर की वजह से नसों पर पड़ने वाला दबाव आंखों की रोशनी को प्रभावित करता है। संबंधित खबरें जा सकती है याददाश्त मरीज की याददाश्त भी प्रभावित हो सकती है। ट्यूमर के कारण व्यक्ति को चीजें याद रखने या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने लगती है। कई बार व्यक्ति बोलने में अटकने लगता है या सामने वाले की बात समझने में कठिनाई महसूस करता है। ये लक्षण न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के साथ–साथ ब्रेन ट्यूमर की भी ओर इशारा कर सकते हैं। लक्षण दिखें तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास एक और अहम संकेत है शरीर का बैलेंस बिगड़ना। ट्यूमर मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इससे चलने–फिरने में परेशानी, हाथ–पैरों में सुन्नपन या अकड़न की शिकायत हो सकती है। अगर इन लक्षणों में से कोई भी दिखे तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। शुरुआती पहचान से इस खतरनाक बीमारी पर काबू पाया जा सकता है और जान बचाई जा सकती है। ‘शराब ब्रांड के नाम पर रखा RCB…’, Vijay Mallya का विस्फोटक इंटरव्यू, किए एक से बढ़कर एक खुलासे, खुला रह गया फैंस का मुंह Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
EGYPT'S FOREIGN MINISTER TELLS IRANIAN COUNTERPART THAT ALL PARTIES NEED TO DEMONSTRATE NECESSARY FLEXIBILITY AND…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH REAL MADRID MANAGER JOSE MOURINHO AND MIDFIELDER EDUARDO CAMAVINGA AHEAD…
Nov 3 (Reuters) - MTY Food Group Inc: * MTY FOOD GROUP - RESPONDS TO…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…
(New throughout, adds latest prices from US trading session) By Tom Polansek CHICAGO, Nov 3…