Categories: Health

एक दिन में कितनी बार चेक करें ब्लड शुगर लेवल? क्या है सबसे सही वक्त, कब-कब मॉनिटर करने की जरूरत, जान लें सबकुछ

India News (इंडिया न्यूज), Best Time To Check Blood Sugar: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो केवल दवाओं से नहीं, बल्कि आपका दिनचर्या और समय की पाबंदी से भी कण्ट्रोल होती है। खासकर ब्लड शुगर टेस्ट सही समय पर किया जाए, तभी यह सटीक रिपोर्ट दे सकता है। अक्सर लोग खाने–पीने के तुरंत बाद या अनियमित समय पर ब्लड शुगर जांचते हैं, जिससे रिपोर्ट ग़लत आ सकती है और इलाज भी भटक सकता है। फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट सबसे सटीक और सामान्य तरीका है फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट जिसे सुबह खाली पेट यानी कम से कम 8 घंटे उपवास के बाद किया जाता है। यह टेस्ट डायबिटीज की प्रारंभिक स्थिति जानने के लिए अहम होता है। Best Time To Check Blood Sugar ‘किसी और ने ले ली Trump की जगह…’ मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया ‘बॉडी डबल’, दुनिया में मचा हड़कंप पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर टेस्ट वहीं, पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर टेस्ट भोजन के 2 घंटे बाद किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि खाना खाने के बाद शरीर कितना शुगर प्रोसेस कर पा रहा है। यह नाश्ते या दोपहर के भोजन के बाद कराया जा सकता है। संबंधित खबरें रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट कुछ परिस्थितियों में जरूरत होती है रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट की। इसमें टेस्ट किसी भी समय किया जा सकता है, चाहे आपने खाना खाया हो या नहीं। यह आपात स्थिति में या तुरंत शुगर लेवल जानने के लिए उपयुक्त है। HbA1c टेस्ट डायबिटीज की लंबी अवधि की स्थिति जानने के लिए HbA1c टेस्ट सबसे विश्वसनीय माना जाता है। इसमें पिछले 3 महीनों का औसत ब्लड शुगर लेवल पता चलता है। यह टेस्ट कराने के लिए उपवास की जरूरत नहीं होती। जरा सी लापरवाही बनेगी जान की दुश्मन विशेषज्ञों के मुताबिक, शुगर लेवल की जांच यदि गलत समय पर की जाए तो न केवल रिपोर्ट प्रभावित होती है, बल्कि दवा और इलाज भी ग़लत दिशा में जा सकता है। इसलिए सही समय पर जांच कराना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है। ब्लड शुगर जांच में थोड़ी सी लापरवाही भी आपके डायबिटीज मैनेजमेंट को पटरी से उतार सकती है। सही समय पर जांच, सही दिशा में इलाज की पहली सीढ़ी है। बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर ने अपने ही ड्राइवर को घोंप दिया चाकू, पूरा मामला जान पुलिस भी रह गई शॉक्ड, केस दर्ज

Share
Published by

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

1 minute ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago