Live
ePaper
Search
Home > Religion > Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2025:गणेश चतुर्थी 2025 इस बार 27 अगस्त को मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म माना जाता है और इसी कारण यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन घरों और मंदिरों में गणपति प्रतिमा की स्थापना कर भक्तजन दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।आइए जानतें हैं के पूजा विधि और नियमों के बारें में विस्तार से...

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2025-08-25 13:45:46

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। तभी से इस दिन को विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। घरों, मंदिरों और पंडालों में गणपति की स्थापना की जाती है और दस दिनों तक उनकी विधिवत पूजा-अर्चना होती है। भक्त इस दौरान गणपति को मोदक, लड्डू, खीर और अन्य मिष्ठान का भोग लगाते हैं। यह भी माना जाता है कि इस समय भगवान गणेश की आराधना करने से विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) की तिथि और स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे होगा। उदय तिथि को ध्यान में रखते हुए यह पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। गणपति की स्थापना के लिए सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 तक का समय सबसे शुभ माना गया है। इस अवधि में गणेश प्रतिमा स्थापित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इस गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) पर बन रहे दुर्लभ योग और संयोग

गणेश चतुर्थी 2025 कई दृष्टि से खास रहने वाली है। इस बार प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ ही इंद्र-ब्रह्म योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बन रहा है। इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है और धार्मिक मान्यता है कि ऐसे समय में की गई पूजा और व्रत का फल कई गुना अधिक मिलता है। साथ ही इस बार यह पर्व बुधवार को पड़ रहा है, जो गणपति जी का प्रिय दिन है। इस कारण से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

गणेश चतुर्थी 2025 (Ganesh Chaturthi 2025) का पंचांग और विशेष मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5:57 पर होगा और सूर्यास्त शाम 6:48 पर होगा। चंद्रोदय सुबह 9:28 बजे रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:28 से 5:12 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:31 से 3:22 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:48 से 7:10 बजे तक शुभ रहेगा। निशीथ काल का मुहूर्त रात 12:00 से 12:45 तक होगा। इन मुहूर्तों में भगवान गणेश की आराधना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सभी कार्य सफल होते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

MORE NEWS

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?