Categories: Business

IPO market September 2025: सितंबर की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते में आएंगे 8 नए IPO, 13 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Amanta Healthcare IPO: IPO बाजार के लिए काफी खास रहने वाली है। पहले हफ्ते में 8 नए IPO निवेश के लिए ओपन होंगे, वहीं 13 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। खास बात यह है कि इन 8 में से 7 आईपीओ SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होंगे और केवल 1 आईपीओ मेनबोर्ड कैटेगरी से जुड़ा होगा।

अमांता हेल्थकेयर मेनबोर्ड से

सितंबर के पहले हफ्ते में मेनबोर्ड से सिर्फ एक IPO आएगा, जो अमांता हेल्थकेयर कंपनी का है। यह कंपनी दवाओं की स्टेराइल लिक्विड फॉर्म बनाने का काम करती है। अमांता हेल्थकेयर अपना IPO 1 सितंबर को शुरू करेगी और यह 3 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने हर शेयर की कीमत ₹120 से ₹126 के बीच रखी है और इसका मकसद करीब ₹126 करोड़ रुपये जुटाना है। इसके लिए कंपनी 1 करोड़ नए शेयर बाजार में लाएगी।

7 IPO SME प्लेटफॉर्म से

मेनबोर्ड के साथ-साथ सितंबर के पहले हफ्ते में SME सेगमेंट में भी अच्छी हलचल देखने को मिलेगी। इस हफ्ते SME प्लेटफॉर्म पर कुल 7 कंपनियां अपना IPO लॉन्च करेंगी। सबसे पहले रचित प्रिंट्स 1 सितंबर को अपना IPO ओपन करेगी, जो 3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। यह कंपनी प्रिंटिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में काम करती है और करीब ₹19.49 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसके बाद गोयल कंस्ट्रक्शन 2 सितंबर को अपना IPO लाएगी, जो 4 सितंबर तक खुलेगा। इस इश्यू में कंपनी करीब ₹99.77 करोड़ जुटाएगी, जिसमें नया शेयर इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल होंगे।

इसी दौरान, ऑप्टिवल्यू टेक कंसल्टिंग भी 2 सितंबर से 4 सितंबर तक अपना IPO जारी करेगी। यह कंपनी आईटी कंसल्टिंग और सर्विसेज देती है और इस इश्यू से लगभग ₹51.82 करोड़ जुटाने की तैयारी है।
इसके बाद, ऑस्टर सिस्टम्स 3 सितंबर से 8 सितंबर तक अपना IPO लाएगी, जिससे कंपनी करीब ₹15.57 करोड़ का फंड इकट्ठा करना चाहती है।

इसके अलावा, शारवाया मेटल्स, जो एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स बनाती है, 4 सितंबर से 9 सितंबर तक अपना IPO खोलेगी। इसका साइज ₹58.80 करोड़ का होगा।

साथ ही विगोर प्लास्ट इंडिया भी 4 से 9 सितंबर तक IPO लाएगी। यह कंपनी प्लास्टिक पैकेजिंग के कारोबार में है और इस इश्यू से लगभग ₹25.10 करोड़ जुटाने का प्लान है।
shristi S

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

10 seconds ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

1 minute ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

4 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

5 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

10 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

11 minutes ago