Live
ePaper
Search
Home > State > Haryana > सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर शिक्षा मंत्री ने संदीप जांगरा को किया सम्मानित, संदीप जांगड़ा के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां

सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर शिक्षा मंत्री ने संदीप जांगरा को किया सम्मानित, संदीप जांगड़ा के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुशी गार्डन में 20 हजार लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संदीप आर्य जांगड़ा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया व बधाई दी। विदित रहे कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 18, 2025 17:02:45 IST

India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Honored Sandeep Jangra :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुशी गार्डन में 20 हजार लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संदीप आर्य जांगड़ा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया व बधाई दी। विदित रहे कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।  

  • सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से रहता है मजबूत : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संदीप ने 37 घंटे लगातार 20 हजार बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन पूरे विश्व में किया है। हमें गर्व है इस उपलब्धि है युवाओं को एक नया संदेश मिलेगा इनके माध्यम से पूरे देश वासी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए। 

संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए

मंत्री ने कहा कि देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे, जिससे हर व्यक्ति निरोगी व स्वस्थ होगा। संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उनका नाम लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमेरिका बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है।

MORE NEWS

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?