Live
ePaper
Search
Home > State > Haryana > फूसगढ़ रोड पर चला नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी बुलडोज़र, दर्जनों दुकानों का सामान जब्त, चेतावनी के बाद भी नहीं माने दुकानदार

फूसगढ़ रोड पर चला नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी बुलडोज़र, दर्जनों दुकानों का सामान जब्त, चेतावनी के बाद भी नहीं माने दुकानदार

नगर निगम करनाल का अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार जारी है। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जोन नंबर 1 में आने वाले फूसगढ़ रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने करीब एक दर्जन दुकानों के सड़क पर रखे सामान तथा रेहड़ियों को जब्त किया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए निगम निरंतर कार्य कर रहा है।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 6, 2025 20:26:58 IST

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : नगर निगम करनाल का अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार जारी है। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जोन नंबर 1 में आने वाले फूसगढ़ रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने करीब एक दर्जन दुकानों के सड़क पर रखे सामान तथा रेहड़ियों को जब्त किया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए निगम निरंतर कार्य कर रहा है।

  • नगर निगम आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी, अगली बार होगी जुर्माने की कार्रवाई

दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी गई थी

इसी क्रम में फूसगढ़ रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिन दुकानदारों ने दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर सामान व बोर्ड रखे हुए थे, उन्हें जब्त कर लिया गया। सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को भी कब्जे में ले लिया गया। इसके अलावा जिन दुकानों ने सड़क पर स्थायी रूप से बोर्ड लगाए हुए थे, उन्हें जे.सी.बी. मशीन की सहायता से हटाया गया। 

उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले क्षेत्र में मुनादी करवाकर सभी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी गई थी और उन्हें सामान निर्धारित सीमा में रखने के लिए जागरूक किया गया था। इसके बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण किया, उनका सामान जब्त कर लिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अभी केवल सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया है, लेकिन अगली बार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अभियान न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाते

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाते हैं और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अतिक्रमण की प्रवृत्ति को त्यागें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुकानों का सामान निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं, जिनका पालन अनिवार्य है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में नगर निगम की सफाई निरीक्षक एवं जोन इंचार्ज ऊषा रानी, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह तथा अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

MORE NEWS

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?